लालू यादव अपने बेटे को सीएम बनाने के लिए कांग्रेस की गोद में बैठ गए... बिहार में गरजे अमित शाह

लालू यादव अपने बेटे को सीएम बनाने के लिए कांग्रेस की गोद में बैठ गए... बिहार में गरजे अमित शाह 



News With Achyut:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि लालू यादव के अपने बेटे तेजस्वी यादव को  मुख्यमंत्री बनने बनाने के लिए कांग्रेस की गोद में बैठना पसंद किया। हालांकि, कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग का विरोध किया है।

कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं लालू यादव

अमित शाह ने सीतामढ़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज लालू यादव सत्ता की राजनीति के लिए अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी की गोद में जाकर बैठ गए हैं, जिसने अपना पूरा जीवन पिछड़ों और अति पिछड़ों का विरोध करते हुए बिताया है।

'लालू यादव को केवल अपने बच्चों की चिंता'

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न नहीं देने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख की आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि लालू यादव केवल अपने बच्चों के राजनीतिक करियर को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा,
 
हाल ही में, पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न प्रदान किया। मैं लालू प्रसाद यादव से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें केंद्र और राज्य में 25 वर्षों तक सत्ता में रहने के दौरान कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देना याद था। आपको याद नहीं होगा आपने केवल अपने बेटे और बेटियों के बारे में सोचा है।

'विपक्ष को है वोट बैंक का डर'

वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा कि विपक्ष अपने वोट बैंक के डर से राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के दौरान, लालू प्रसाद, उनके बेटे, खड़गे और राहुल बाबा को आमंत्रित किया गया था, लेकिन कोई नहीं आया। उन्हें अपने वोट बैंक का डर है। हम, भारतीय जनता पार्टी 'वोट बैंक' से नहीं डरते।

पिछड़ा आयोग की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला

शाह ने पिछड़ा आयोग की रिपोर्ट को लंबे समय तक टालने को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा,
 
पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की पहली रिपोर्ट 1955 में काका कालेलकर द्वारा आई थी। वह कांग्रेस शासन का समय था। राहुल की दादी के पिता सत्ता में हुआ करते थे। उन्होंने रिपोर्ट को रोक कर रखा और वर्षों तक पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिया  आरक्षण नहीं मिला। फिर मंडल आयोग की रिपोर्ट आई। राहुल की दादी ने उस रिपोर्ट को रोक लिया...''

मां सीता के जन्मस्थान पर बनेगा भव्य स्मारक

शाह ने मां सीता के जन्मस्थान पर एक भव्य स्मारक बनाने का भी वादा करते हुए कहा कि केवल बीजेपी सरकार ही आदर्श मंदिर बना सकती है। उन्होंने कहा कि  पीएम मोदी ने अयोध्या में राम लला का मंदिर बनाया है। वह काम पूरा हो गया है। अब जो काम बचा है वह मां सीता के जन्मस्थान पर एक भव्य स्मारक बनाना है।
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय