उज्जैन में दिनदहाड़े महिला से दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने वाला मोहम्मद सलीम गिरफ्तार, क्या बोले CM?

उज्जैन में दिनदहाड़े महिला से दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने वाला मोहम्मद सलीम गिरफ्तार, क्या बोले CM?



News With Achyut: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) जिले में दिनदहाड़े महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस घटना से देशभर में आक्रोश है। कांग्रेस ने भी इसे लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। वहीं, अब इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) का बयान सामने आया है।

सीएम मोहन यादव ने उज्जैन की घटना पर कहा कि हमारे मध्य प्रदेश में कानून का राज है। जो गलती करेगा, उसके साथ सरकार सख्ती के साथ निपटेगी। किसी को नहीं बक्शा जाएगा।

मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सभी सुशासन के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मामले पर राजनीति करने वाले लोगों को अपने राज्यों को संभालना चाहिए। कोलकाता की घटना में उन लोगों का मुंह नहीं खुलता है। 

सीएम ने कहा कि हम सभी कानून से बंधे हुए हैं। जहां भी इस तरह की घटनाएं होंगी, सरकार उससे कड़ाई से निपटेगी।

बता दें कि उज्जैन में कुछ दिन पहले एक महिला से एक युवक ने दिनदहाड़े दुष्कर्म किया था। यही नहीं, एक शख्स ने इसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। 

लोगों ने इस घटना की जमकर निंदा की। उन्होंने कहा कि आज इंसानियत खत्म हो चुकी है। वीडियो बनाने वाला शख्स चाहता तो वह दुष्कर्म की वारदात को रोक सकता था। 

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला को शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

बता दें कि पूरा मामला 4 सितंबर का है। पीड़िता कूड़ा और पन्नी बीनने का काम करती है। मामले का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले मोहम्मद सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय