ओडिशा में BJP ने चौंकाया, इस नेता को बनाया CM; आज लेंगे शपथ

ओडिशा में BJP ने चौंकाया, इस नेता को बनाया CM; आज लेंगे शपथ



News With Achyut Odisha New CM: मोहन चरण माझी ओडिशा में पहली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री होंगे। मंगलवार को हुई बैठक में माझी को ओडिशा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक के बाद इस निर्णय की घोषणा की। कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा उपमुख्यमंत्री होंगे। माझी आज सीएम पद की शपथ लेंगे।

लोकसभा चुनाव के साथ हुए विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा ओडिशा में अपनी पहली सरकार बनाएगी। विधायकों की बैठक के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भुवनेश्वर आए थे।


भाजपा ने ओडिशा विधानसभा की 147 सीटों में से 78 सीटें जीतीं, जबकि बीजू जनता दल (BJD) 51 और कांग्रेस 14 सीटों पर सिमट गई।

बता दें कि मोहन चरण माझी क्योंझर से 4 बार के विधायक हैं। इस बार उन्होंने बीजेडी की वीणा भारती को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। मांझी 2000, 2009 और 2019 में भी विधायक रह चुके हैं। मांझी की कुल चल-अचल 1.97 करोड़ रुपए है। उन पर 95.58 करोड़ का कर्ज है।

डिप्टी सीएम बनाए गए कनक वर्धन सिंह देव बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वे 2013 से 2016 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके अलावा वे 2000 से लेकर 2009 तक मंत्री भी रहे। वे बोलांगीर जिले के पटनागढ़ से विधायक हैं।

बता दें कि बीजेपी ने इस बार करीब 25 साल का नवीन पटनायक के राज को खत्म किया है। पटनायक ने पहली बार 5 मार्च 2000 को सीएम पद की शपथ ली थी। तब से वे अबतक लगातार 5 बार सीएम रहे। पहले बीजेपी, बीजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ती थी, लेकिन 2009 में इसने 11 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय