हिमाचल प्रदेश की जगह राजस्थान से सोनिया गांधी ने क्यों लड़ा राज्यसभा चुनाव, क्या सता रहा था क्रॉस वोटिंग का डर? BJP ने उठाए सवाल

Rajya Sabha Election 2024 Amit Malviya Sonia Gandhi: कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश में अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। उसके प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा। सिंघवी की हार के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए सवाल पूछा है कि सोनिया गांधी को हिमाचल प्रदेश की जगह राजस्थान से क्यों चुनाव लड़वाया गया। क्या उन्हें पहले से पता था कि हिमाचल में क्या होने वाला है।

Sonia Gandhi









'हिमाचल में क्या सोनिया गांधी को हार का डर सता रहा था'

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि सोनिया गांधी ने हिमाचल प्रदेश की जगह राजस्थान से चुनाव लड़ा, जबकि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनसे हिमाचल से  चुनाव लड़ने का आग्रह किया था। मालवीय ने सवाल किया कि क्या सोनिया गांधी को हिमाचल में क्रॉस वोटिंग का दर्द सता रहा था। क्या अभिषेक मनु सिंघवी को जानबूझकर हिमाचल भेजा गया।

हिमाचल प्रदेश होनी चाहिए थी पहली पसंद

अमित मालवीय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में गांधी परिवार के पास रुकने के लिए आलीशान विला है। यह उनकी पहली पसंद होनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने इसकी जगह राजस्थान से चुनाव लड़ना पसंद किया। आखिर इसकी क्या वजह है।

रायबरेली से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी सोनिया गांधी

बता दें कि सोनिया गांधी राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुनी गई हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस बार रायबरेली से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने रायबरेली की जनता के नाम एक भावुक पत्र भी लिखा था।



बीजेपी ने 10 राज्यसभा सीटों पर दर्ज की जीत

राज्यसभा की 15 सीटों के लिए 27 फरवरी को तीन राज्यों में चुनाव हुआ। इसमें से उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट शामिल थी। यूपी में बीजेपी को 8, जबकि समाजवादी पार्टी के 2 उम्मीदवारों को जीत हुई। वहीं, कर्नाटक की 3 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर बीजेपी की जीत हुई। हिमाचल में भी बीजेपी इकलौती सीट जीतने में कामयाब रही। इस तरह बीजेपी ने 15 सीटों में से कुल 10 सीटों पर जीत दर्ज की।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय