WPL 2024 MI Vs DC Highlights: डेब्यू कर रही खिलाड़ी ने अंतिम गेंद पर सिक्स जड़कर मुंबई को दिलाई जीत, लेकिन इस सीजन की पहली हॉफ सेंचुरी किसने बनाई; किसे मिला पहला विकेट?
WPL 2024 MI Vs DC Highlights: डेब्यू कर रहीं Sajana ने सिक्स लगाकर मुंबई को दिलाई अंतिम गेंद पर जीत, लेकिन इस सीजन की पहली हॉफ सेंचुरी किसने बनाई; किसे मिला पहला विकेट?
WPL 2024 First Match MI Vs DC: वूमेन प्रीमियर लीग का रंगारंग आगाज हो गया है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुम्बई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया।
![]() |
| MI Vs DC WPL 2024 |
Sajana ने मैच की अंतिम गेंद पर जड़ा छक्का
डेब्यू कर रहीं Sajana ने अंतिम गेंद पर सिक्स जड़कर मुंबई को मैच जिता दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 55 रन बनाए। सबसे अधिक 57 रन यास्तिका भाटिया ने बनाए।
![]() |
| WPL 2024 MI Vs DC |
Alice Capsey की शानदार पारी
Alice Capsey ने 53 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, Jemimah Rodrigues ने 24 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 42 रन की तूफानी पारी खेली।
मेग लैंनिंग और जेमिमा की शानदार पारी
कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) ने 25 गेंदों में 31 रन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 1 छक्के लगाए। शेफाली वर्मा महज 1 रन ही बना सकीं। मुंबई की तरफ से नॉट सिवर ब्रंट और Amelia Kerr ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं, शबनिम इस्माइल ने एक विकेट चटकाए।
आइए आपको इस मैच से जुड़ी रोचक बातों के बारे में बताते हैं...
- पहली गेंद खेली -मेग लैनिंग
- पहली गेंद डाली - शबनिम इस्माइल
- पहला रन - मेग लैनिंग
- पहला चौका -एलिस कैप्सी
- पहला छक्का - एलिस कैप्सी
- पहल विकेट -शबनिम इस्माइल
- पहली वाइड -नॉट सिवर ब्रंट
- पहली नो बॉल- शबनिम इस्माइल
- पहली हॉफ सेंचुरी -एलिस कैप्सी
- पहली स्टंपिंग - Marizane Capp
- पहला बोल्ड -शेफाली वर्मा (शबनिम इस्माइल)
- पहला वाइड के लिए डीआरएस -नॉट सिवर ब्रंट



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें