संदेश

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

चित्र
-दोस्तों से दूर होना मजबूरी होती है,  हकीकत की दुनिया भी जरुरी होती है,  ऐ दोस्त अगर तू साथ न हो तो,  मेरी तो हर ख़ुशी अधूरी होती है -नफरत को हम प्यार देते है, प्यार पे खुशियाँ वार देते है, बहुत सोच समझकर हमसे कोई वादा करना, ऐ दोस्त हम वादे पर जिदंगी गुजार देते   दोस्ती की सच्ची कहानी मित्रता की बहुत सारी कहानियां आपने पढ़ी होगी मगर आज जो कहानी मै  आपको सुनाने जा रहा हूं वह मित्रता की सच्ची कहानी है.जिसमे एक जज साहब ने अपनी मित्रता का अनूठा उदाहरण पेश किया.यह मर्मस्पर्शी कहानी आपकी आंखों मे आंसू ला देगी.तो शुरु करते हैं हम अपनी आज की कहानी- : यह कहानी अमेरिका की है .दो दोस्त थे, एक का नाम माइकल तथा दूसरे का नाम जेम्स था. माइकल और जेम्स दोनों एक ही स्कूल  मे पढ़ते थे.हालांकि दोनो  के स्वभाव बिल्कुल अलग थे.जेम्स जहां पढ़ने मे कमजोर था वहीं माइकल पढ़ने मे बहुत होशियार था.जेम्स का मन पढ़ने मे नही लगता था.उसे शैतानी करने का बहुत मन करता था.वह उद्दण्ड किस्म का छात्र था तथा झूठ बोलने मे माहिर था . एक दिन की बात है.क्लास लगी हुई थी.जेम्स ...

हिंदी दिवस

चित्र
हिंदी भाषा का विकास जन-जन की भाषा है हिंदी भारत की आशा है हिंदी जिसने पूरे देश को जोड़े रखा है वो मजबूत धागा है हिंदी आप सबको हिंदी दिवस की ढेर सारी शुभकामनायें  ‘ अंग्रेज यहाँ से चले गए अंग्रेजी लेकिन नहीं गयी  , ऐसा हिंदुस्तान अभागा हिंदी उसकी छली गयी ’ कितनी दुःख की बात है कि हमको आजाद हुए ७० साल से अधिक हो गए मगर हम आज भी सच्चे अर्थों में आजाद नहीं हुए हैं .हमारे देश की संस्कृति पर अंग्रेजो  ने जो प्रहार किया उससे हमारी संस्कृति अभी तक नहीं निकल पाई है .हम केवल तन से भारतीय रह गए हैं .लार्ड मैकाले क\की जो योजना थी वह सफल हुई है  हिंदी दिवस पर पेश है एक छोटी कविता  हिंदुस्तानी हैं हम गर्व करो हिंदी भाषा पर , उसे सम्मान दिलाना और देना कर्तव्य हैं हम पर ख़त्म हुआ विदेशी शासन , तोड़दो अब उन बेड़ियों को खुले दिल से अपनाओ इस खुले आसमां को , लेकिन ना छोड़ो धरती माँ के प्यार को। हिंदी हैं राष्ट्रभाषा हमारी , इस पर करो जिन्दगी न्यौछावर सारी 14 सितम्बर को हर साल हम हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं. राष्ट्र...

भारत जापान सम्बन्ध

चित्र
भारत-जापान सम्बन्ध जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे अपनी दो दिवसीय भारत की यात्रा पर बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे.इस बार जापान के प्रधानमंत्री की यात्रा काफी महत्वपूर्ण है. भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी ने जापानी पीएम शिंजो अबे का प्रोटोकाल को दरकिनार करके स्वागत किया.दोनो नेता बड़ी गर्मजोशी से एक दूसरे से मिले दोनों नेताओं ने साबरमती आश्रम तक 8 किलोमीटर का लम्बा रोड शो किया आखिर बुलेट ट्रेन का सपना सच होने मे कुछ ही वर्षो का इंतजार है.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2O14 लोकसभा चुनाव मे देशवासियों से जो वादा किया था वह अब पूरा होने जा रहा है.14 सितम्बर को गुजरात के अहमदाबाद मे जापानी पीएम शिंजो अबे औऱ भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना का आधारशिला रखेंगें..बुलेट ट्रेन के 2022 तक शुरु होने की उम्मीद है.  जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ 8 किमी लम्बा रोड शो करके साबरमती आश्रम पहुंचे जहां उन्होने अपनी पत्नी के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाये. इसके पहले पीएम मोदी...

कविता प्रद्युम्न की मौत पर

चित्र
प्रद्युम्न को समर्पित यह कविता इन  दिनों खूब वायरल  हो  रही है निकला था घर से आज इक नन्हा परिन्दा   छोटी सी उम्र में पढ़ने के लिए  किसे पता था रहेंगे उसके सपने अधूरे  जो थे आसमान में उड़ने के लिए  मासूम सी थी सूरत उसकी  जो सबको मोह लेती थी  अजनबी होता था जो उसके लिए  हंसी उसकी उसे भी खुशी देती थी  मासूमियत छलकती थी जिसके लफ़्ज़ों से  वो दरिन्दगी का शिकार हो गया  सदमे में था जहां मोहल्ला  और उसका परिवार रो-रो कर बीमार हो गया  क्या हाथ नहीं कांपे उस हैवान के  जिसने चंद पलों में इक मां की ख़ुशियां छीन ली  कैसे समाज में रहता है तू सुभाष  इंसानियत को इक अजीब सी घिन्न दी  क्या मिलेगी उसके क़ातिलों को सज़ा  आज अंधे क़ानून में इक नई उम्मीद ढूंढ रहे हैं  कैसे भूलेंगे उस मासूम के वो अल्फाज़  जो उसने अपनी तोतली ज़ुबान में कहे हैं  हैवानियत को भी शर्म आई होगी  जब उस परिंदे की चीख़ निकली होगी  क्या होगी सज़ा उन हैवानों को  क्या हमारी सरकार थोड़ी सी भी पिघली होगी

यह कैसी राजनीति

चित्र
जिम्मेदारी से भागना 5 सितम्बर को कर्नाटक मे कुछ बदमाशों ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या कर दी.विपक्षी पार्टियों ने गौरी लंकेश की हत्या के बहाने बीजेपी पर जमकर हमला बोला तथा हत्या के पीछे बीजेपी का हाथ होने का आरोप लगाया.प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जिस तरह से पूरे राजकीय सम्मान के साथ गौरी लंकेश को अन्तिम विदाई दी वह समझ के परे है.कांग्रेस ने बीजेपी को इस हत्या के प्रति पूरी तरह से जिम्मेदार बताया है जबकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री यह भूल गये कि इस घटना की पूरी जिम्मेदारी उनकी है , कर्नाटक मे भाजपा की सरकार नही है .यदि इसी तरह की घटना बीजेपी शासित प्रदेश मे होती तो कांग्रेस मुख्यमंत्री का इस्तीफा तुरन्त मांगने लगती .अब जबकि कांग्रेस शासित राज्य मे एक पत्रकार की दिन दहाड़े हत्या कर दी जा रही है तो प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो जाता है.इससे पहले कांग्रेस की सरकार एमएम कलबुर्गी , नरेन्द्र दाभोलकर जैसे पत्रकारों के हत्यारों का अभी तक पता नही लगा पायी है.देश मे कई जगहों पर भी पत्रकारों के ऊपर हमले होते हैं लेकिन उतना आवाज विपक्षी पार्टियां नही उठाती हैं .गौरी लंकेश की हत्य...

प्रद्युम्न हत्याकांड

चित्र
मानवता हुई शर्मसार हरियाणा के गुरुग्राम मे जो घटना हुई वह बहुत ही दर्दनाक तथा दिला को दहला देने वाली थी .गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल मे एक मासूम छात्र की स्कूल बस के हेल्पर ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी.सात वर्षीय प्रद्युम्न जो कि अभी देश दुनिया से बेखबर था और जिसे सिर्फ अपने माता पिता और स्कूल से मतलब था उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने आरोपी की गलत हरकतों का विरोध करते हुये अपनी सहायता के लिये आवाज लगाई. रेयान की बहन विधि भी इसी स्कूल मे पढ़ती थी.दिल दहला देने वाली इस घटना से सवाल यह उठता है कि क्या अब स्कूल भी बच्चों के लिये सुरक्षित नही रह गया है ? क्या विद्या को देने वाला घर अब हत्या और छेड़छाड़ का घर बनता जा रहा है ? विद्यालय को विद्या का घर कहा जाता था मगर अब इस घर मे बच्चो की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. जिस तरह से स्कूलों मे छात्राओं से शिक्षक के द्वारा छेड़छाड़ किया जा रहा है ,मासूम बच्चों की भी हत्या कर दी जा रही है ,वह शिक्षा के घर को कलंकित कर रहा है,आज स्कूल प्रशासन का यह दायित्व है कि वह बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान दे,अपराधी किस्म क...

1993 मुम्बई सीरियल बम धमाका

चित्र
आखिरकार 24 साल देर से ही सही 1993  सीरियल बम धमाके मे मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि मिल ही गई.एक के बाद एक 12 बम धमाको से पूरा मुम्बई दहल गया  था.अबू सलेम और उसके साथियों के नापाक हमलों ने बेटों से उनके माता और पिता को छीन लिया  ,एक भाई से उसकी बहन को छीन लिया एक पत्नी से उसके सुहाग को छीन लिया .आज उन लोगों के दिल को ठण्डक मिली होगी मुम्बई की विशेष टाडा कोर्ट ने 7 सितम्बर 2017 को 1993 मुम्बई सीरियल बम ब्लास्ट मामले मे दोषियों को सजा देने का ऐलान किया है.24 साल पुराने इस मामले मे मुम्बई की विशेष टाडा कोर्ट ने अबू सलेम और करीमउल्ला खां को उम्रकैद की सजा का ऐलान किया . 12 मार्च 1993 को मुंबई मे हुये सीरियल बम ब्लास्ट मे मुंबई की विशेष स्पेशल टाडा कोर्ट ने अबू सलेम और करीमउल्ला खां को उम्रकैद की सजा सुनाई.अबू सलेम पर 100 ग्रेनेड मुम्बई लाने का आरोप है .इन दोनों पर ,2-2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है , 24 साल पुराने मुम्बई सीरियल बम ब्लास्ट मे बारी बारी से 12 बम धमाके हुये जिसमें 257 लोगों की मौत हो गई थी तथा 700 से ज्यादा घायल हो गये थे.मुम्बई ब्लास्ट मे...