संदेश

Cyber Fraud से कैसे बचें? अपराधियों के लिए भारत बना पसंदीदा जगह

चित्र
News With Achyut Cyber Fraud: क्या आप जानते हैं कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष साइबर क्राइम की घटनाओं में तीन गुना बढ़ोतरी हुई हैं। अगर पिछली घटनाओं पर नजर डालें तो कम शिक्षित या अनपढ़ लोगों की तुलना में उच्च शिक्षित लोग साइबर अपराध का अधिक शिकार हुए हैं। साइबर अपराध की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस और सरकार द्वारा की जाने वाली कार्रवाई लगभग नाकाम साबित हो रही है।  लोगों में जागरूकता का अभाव, साइबर क्राइम पीड़ित के साथ पुलिस का ढिलमुल रवैया, कठोर कानूनी कार्रवाई और सरकार द्वारा संचालित एजेंसी की सिर्फ कागजी खानापूर्ति के कारण ही देशी और विदेशी साइबर अपराधियों के लिए भारत सबसे सुरक्षित और पसंदीदा जगह बन चुका हैं। उक्त प्रकरण में एनसीआईबी (राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो) का मानना हैं कि सिर्फ भारत सरकार द्वारा संचालित साइबर क्राइम हेल्पलाइन या वेब पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत करने एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित करने से ही उपरोक्त अपराध पर क़ाबू नहीं पाया जा सकता हैं। साइबर क्राइम/ ठगी की घटनाओं पर पूर्णत: अंकुश लगाने हेतु सरकार को निम्नांकित 4 पहलूओं पर विचार करना चाहिए: हर प्रदेश में ...

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, किसकी हुई वापसी और किसे मिली निराशा?

चित्र
News With Achyut T20 World Cup 2024 Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और अमेरिका में 1 जून से होगा। रोहित शर्मा टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे, जबकि हार्दिक पंड्या उपकप्तान होंगे। भारत ने ऋषभ पंत और संजू सैमसन सहित दो विकेटकीपरों को अपनी टीम में शामिल किया है।  स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, जो मौजूदा आईपीएल 2024 में रनों का अंबार लगा रहे हैं, को भी टीम में शामिल किया गया है। साल 2022 में उत्तराखंड में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक कार दुर्घटना का शिकार होने के लगभग 16 महीने बाद पंत टीम इंडिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं।  भारत ने चार स्पिनरों रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को चुना है। चहल को पहली बार टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया गया है।   भारत टूर्नामेंट में अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज के साथ जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में शक्तिशाली तेज आक्रमण के साथ उतरेगा।  सैमसन को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है...

VIDEO: राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस ने मुस्लिमों को आरक्षण दिया

चित्र
News With Achyut Kumar Dwivedi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरक्षण पर दिए एक बयान से देश का सियासी पारा हाई हो गया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है।  दरअसल, राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि  ये चुनाव मामूली चुनाव नहीं है। इसमें विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी, INDIA गठबंधन और दूसरी तरफ भाजपा... हिंदुस्तान में ऐसे करोड़ों लोग हैं, उन्हें मालूम है कि ये चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है... हमारे संविधान को प्रधानमंत्री, भाजपा के नेता, RSS के लोग खत्म करना चाहते हैं, बदलना चाहते हैं।  #WATCH बिलासपुर,छत्तीसगढ़: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "ये चुनाव मामूली चुनाव नहीं है। इसमें विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी, INDIA गठबंधन और दूसरी तरफ भाजपा... हिंदुस्तान में ऐसे करोड़ों लोग हैं, उन्हें मालूम है कि ये चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है...… pic.twitter.com/hQAWZzxBoD — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2024 राहुल गांधी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि एक तरफ बीजेपी के लोग सं...

खीरी के लोग भीषण गर्मी से त्रस्त, लाइनमैन मस्त; कुछ लोग खामोश क्यों हैं?

चित्र
News With Achyut: उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। प्रयागराज भी उनमें से एक है। प्रदेश के सबसे ज्यादा तापमान वाले जिलों में प्रयागराज भी आता है। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। कोरांव तहसील के खीरी गांव समेत आसपास के कई गांवों के लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। पूरी दोपहर लाइट नहीं रहती। शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंगती। पहले लाइट दोपहर 12  बजे जाती थी और शाम 4 बजे आ जाती थी, लेकिन अब सुबह 7 बजे से ही लाइट काट दी जाती है। इससे पूरी दोपहर लोगों को गर्मी से जूझना पड़ता है। बड़ों का तो ठीक है, लेकिन जो नवजात हैं, वे कैसे इस गर्मी को झेल पायेंगे।  12 घंटे लाइट काटने के बावजूद जब लाइट आती है तो फिर से काट दी जाती है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेशों की भी बिजली विभाग के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने साफ निर्देश दिए थे कि कम से कम 18 घंटे बिजली तो गांवों में मिलनी ही चाहिए।   खैर, जनता भी अब अपने काम से काम रखने लगी है। सोचते हैं कि लाइट नहीं है तो मेरे यहां बस थोड़ी...

देश में शरिया कानून लाना चाहती है कांग्रेस, गुना में बोले अमित शाह

चित्र
News With Achyut Lok Sabha Election 2024 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के गुना में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में वोट करने की अपील की। शाह ने अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि कांग्रेस सरकार आएगी, तो मुस्लिम पर्सनल लॉ लाएगी। कांग्रेस पार्टी, पर्सनल लॉ की बात करके पिछले दरवाजे से देश में शरिया कानून लाने की बात करती है। राहुल बाबा ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि कांग्रेस सरकार आएगी, तो मुस्लिम पर्सनल लॉ लाएगी। कांग्रेस पार्टी, पर्सनल लॉ की बात करके पिछले दरवाजे से देश में शरिया कानून लाने की बात करती है। - श्री @AmitShah पूरा देखें: https://t.co/Pr2lxK0Zuk pic.twitter.com/0liGTNuffD — BJP (@BJP4India) April 26, 2024 केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस फिर से देश की जनता के सामने झूठ बोल रही है। इन्होंने अपने घोषणापत्र में कहा है कि हम अल्पसंख्यकों के लिए अलग कानून...

रीवा समेत MP की 6 सीटों पर कल होगा मतदान, 4 महिलाएं समेत 80 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

चित्र
रीवा समेत MP की 6 सीटों पर कल होगा मतदान, 4 महिलाएं समेत 80 प्रत्याशी चुनावी मैदान में News With Achyut MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान होने जा रहा है। चार महिला उम्मीदवारों सहित कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में इस चरण में तीसरे लिंग के उम्मीदवार मैदान में हैं। एमपी की छह संसदीय सीटों - टीकमगढ़ (एससी), दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद में 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दूसरे चरण में मतदान होगा।   मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा, ''लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की छह संसदीय सीटों पर कल मतदान होगा। इन छह लोकसभा सीटों में कुल 47 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जहां मतदान होगा। चुनावी मैदान में 80 उम्मीदवार हैं, जिनमें 75 पुरुष, चार महिलाएं और एक थर्ड जेंडर दुर्गा मासी शामिल हैं जो दमोह से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।"   सबसे ज्यादा उम्मीदवार सतना में हैं, जहां कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि टीकमगढ़...

अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव, लालू के दामाद का क्यों कटा टिकट?

चित्र
अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव, लालू के दामाद का क्यों कटा टिकट? News With Achyut Lok Sabha Election 2024 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे। वे कल नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले, सपा ने कन्नौज से बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को टिकट दिया था, लेकिन कार्यकर्ताओं के काफी विरोध के बाद अब अखिलेश ने खुद चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनसे जब चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि गुरुवार को आपको पता चल जायेगा कि कन्नौज से कौन चुनाव लड़ेगा। हालांकि, सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि अखिलेश कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे। वे कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि इस बार सपा के लिए प्रत्याशियों का चयन करना मुश्किलों भरा रहा है। चाहे मुरादाबाद हो, बदायूं हो या फिर रामपुर, सपा को प्रत्याशियों के चयन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कन्नौज सपा का गढ़ रहा है। यहां 2019 तक सपा प्रत्याशी को ही जीत मिली है। सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को हराकर 2019 में य...