अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव, लालू के दामाद का क्यों कटा टिकट?

अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव, लालू के दामाद का क्यों कटा टिकट?



News With Achyut Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे। वे कल नामांकन दाखिल करेंगे।

इससे पहले, सपा ने कन्नौज से बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को टिकट दिया था, लेकिन कार्यकर्ताओं के काफी विरोध के बाद अब अखिलेश ने खुद चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनसे जब चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि गुरुवार को आपको पता चल जायेगा कि कन्नौज से कौन चुनाव लड़ेगा।

हालांकि, सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि अखिलेश कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे। वे कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे।


बता दें कि इस बार सपा के लिए प्रत्याशियों का चयन करना मुश्किलों भरा रहा है। चाहे मुरादाबाद हो, बदायूं हो या फिर रामपुर, सपा को प्रत्याशियों के चयन में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

कन्नौज सपा का गढ़ रहा है। यहां 2019 तक सपा प्रत्याशी को ही जीत मिली है। सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को हराकर 2019 में यहां कमल खिलाया था। यहां से अखिलेश यादव 2002 के उपचुनाव के साथ 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर संसद पहुंचे थे। 

मंगलवार रात कन्नौज के सपा पदाधिकारियों के साथ अखिलेश ने मीटिंग की थी, जिसमें सामने आया कि तेज प्रताप को लेकर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। ऐसे में परिवार की सीट को बचाने के लिए अखिलेश ने खुद चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय