संदेश

पूर्व PM मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन

चित्र
News With Achyut : देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली।  दिल्ली एम्स के मुताबिक, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को रात 8 बजकर 6 मिनट पर एम्स में भर्ती कराया गया, जहां रात 9 बजकर 51 मिनट पर उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। Video: https://youtu.be/M9h3ySOoNSY?si=IqP4NFXrL_Oynzko

महाकुम्भ में पहली बार अंडर वाटर ड्रोन की होगी तैनाती, 24 घंटे पानी के भीतर करेगा निगरानी

चित्र
News With Achyut Mahakumbh 2025 Prayagraj: महाकुम्भ को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर परिस्थिति में 45 करोड़ लोगों के संगम स्नान का पूरा सुरक्षित प्लान तैयार कर लिया गया है। इसी क्रम में महाकुम्भ में पहली बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अंडर वाटर ड्रोन तैनात किया गया है, जो 24 घंटे पानी के भीतर हर गतिविधियों की निगरानी करने में सक्षम है। सबसे खास बात यह है कि यह अंडर वाटर ड्रोन अंधेरे में भी लक्ष्य पर सटीक नजर रखने में कारगर हथियार साबित होने वाला है। यह पानी के नीचे 100 मीटर गहराई तक टोह लेने में सक्षम है और किसी भी परिस्थितियों में सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की खूबियों से लैस है।  हर गतिविधि पर रखेगा नजर सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी जोन, प्रयागराज डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बुधवार को बेहद तेज गति से और असीमित दूरी तक पानी के अंदर काम करने वाले इस ड्रोन को लॉन्च किया। उन्होंने इस ड्रोन की खासियत और महाकुम्भ में इसकी आवश्...

Mahakumbh 2025: एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन तक, सीएम योगी ने चप्पे-चप्पे का किया निरीक्षण; मेला क्षेत्र में इस बात पर दिया जोर

चित्र
News With Achyut Mahakumbh 2025 Prayagraj : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ में देश-दुनिया से आ रहे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के सुगम आवागमन, बेहतर आवासीय सुविधा और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। सोमवार को महाकुम्भ की तैयारियों का निरीक्षण करने प्रयागराज दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन टेंट सिटी का भौतिक निरीक्षण किया और कहा कि यहां ठहरने वाले लोगों के लिए भोजन की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। ठंड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय से कर लिए जाएं। सीएम योगी को बताया गया कि संगम किनारे अरैल में तैयार हो रहे इस सर्वसुविधायुक्त टेंट सिटी में 6000 से अधिक लोगों के निवास की समुचित व्यवस्था की गई है। पूरे शिविर की आकर्षक ढंग से सुसज्जित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में टेंट सिटी में प्रवास को लेकर आमजन में बड़ी उत्सुकता है। यहां प्रवास सुखद अनुभव देने वाला होगा। वीवीआईपी सर्किट हाउस का किया निरीक्षण  वीआईपी सर्किट हाउस की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने पहुंचे मुख्यमंत्...

कौन से हैं वे 11 संकल्प, जिन्हें पीएम मोदी ने लोकसभा के सामने रखा?

चित्र
News With Achyut Parliament Winter Session PM Modi In Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान की 75 सालों की गौरवशाली यात्रा पर लोकसभा में चर्चा के दूसरे दिन विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी से लेकर राजीव गांधी तक, कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों ने आरक्षण का घोर विरोध किया . इतिहास कह रहा है आरक्षण के विरोध में लंबी-लंबी चिट्ठियां स्वयं नेहरू जी ने लिखी है, मुख्यमंत्रियों को लिखी है. इतना ही नहीं, सदन में आरक्षण के खिलाफ लंबे-लंबे भाषण इन लोगों ने किए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर समता के लिए और भारत में संतुलित विकास के लिए आरक्षण को लेकर आए... लेकिन उन्होंने (कांग्रेस) इनके खिलाफ झंडा ऊंचा किया हुआ था. दशकों तक मंडल कमीशन की रिपोर्ट को डिब्बे में डाल दिया था.  जब कांग्रेस को देश ने हटाया, जब कांग्रेस गई... तब जाकर ओबीसी को आरक्षण मिला... ये कांग्रेस का पाप है.  कांग्रेस ने सत्ता सुख के लिए, सत्ता भूख के लिए... अपनी वोट बैंक को खुश करने के लिए, धर्म के आधार पर आरक्षण का नया खेल खेला है, जो संविधान की भावना के खिलाफ...

रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, इस मामले में की धोनी-विराट की बराबरी

चित्र
News With Achyut, India Vs Australia Adelaide Day Night Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पांच मैचों को टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच तीसरे दिन के पहले सेशन तक ही चला। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत लिया। ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। भारत की दूसरी पारी 175 रन पर सिमट गई। भारत को कुल 18 रनों की बढ़त हासिल हुई, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 19 रन बनाकर हासिल कर लिया। पैट कमिंस ने 5 विकेट, बोलैंड ने 3 और स्टार्क ने 2 विकेट झटके। भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने दोनों पारियों में 42-42 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने जड़ा तूफानी शतक  इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पूरी टीम 180 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड के तूफानी शतक (140 रन) की बदौलत 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और 157 रनों की बढ़त हासिल की , जिसके जवाब में भारत की दूसरी पारी 175 रनों पर ढेर हो गई। रोहित शर्मा की कप्तानी में मिली लगातार चौथी हार  रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इं...

कहीं खुशी कहीं गम... बीजेपी के लिए कैसे रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे?

चित्र
कहीं खुशी कहीं गम... बीजेपी के लिए कैसे रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे? News With Achyut Maharashtra Jharkhand Aseembly Election Result 2024 : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 20 नवंबर यानि आज घोषित किए गए. महाराष्ट्र में बीजेपी ने एक बार फिर से प्रचंड जीत हासिल की है वही झारखंड में उसे हार का सामना करना पड़ा. यूपी में 9 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा गठबंधन ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है सबकी सपा को दो सीटों से संतोष करना पड़ा. हेमंत सोरेन ने रचा इतिहास  झारखंड में हेमंत सोरेन ने इतिहास रच दिया है. वे चौथी बार सीएम बनने जा रहे हैं. उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा को 34 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि, बीजेपी को 21, कांग्रेस को 16, राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद को 4, सीपीआई (एमएल) (एल) को दो, जबकि आजसू , लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास, जदयू और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा को एक-एक सीट पर जीत हासिल हुई है.  राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं. यहां 13 और 20 नवंबर को मतदान हुआ था.  महाराष्ट्र में महायुति की सुनामी महाराष्ट्र में बीजेपी ने 133, शिवसेना ने 57, एनसीप...

IND vs SA 4th T20I : संजू सैमसन-तिलक वर्मा का तूफानी शतक, भारत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

चित्र
IND vs SA 4th T20I : संजू सैमसन-तिलक वर्मा का तूफानी शतक, भारत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी News With Achyut India Vs South Africa 4th T20I Highlights : भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे और आखिरी टी-20 मैच में भारत ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। इस दौरान कई रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। भारत ने संजू सैमसन और तिलक वर्मा के नाबाद शतक की बदौलत 1 विकेट के नुकसान पर 283 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया । यह विदेश में भारत का सबसे बड़ा टोटल है।  एक पारी में पहली बार लगे 2 शतक जोहांसबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में आज जमकर छक्कों की बरसात हुई। रनों की सुनामी सी आ गई। वहीं, गेंदबाज वोकल के लिए तरस गए। संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर 109 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 47 गेंदों पर 120 रन की तूफानी पारी खेली। इस तरह पहली बार T20I में एक पारी में दो शतक लगे। अभिषेक शर्मा ने भी 18 गेंदों पर 36 रन की विस्फोटक पारी खेली। भारत को इस साल T20 में मिली पहली हार  मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के - 23 ( तिलक -10, सैमसन- 9, अभिषेक शर्मा-4) T20I में भारत का विदेश में सबसे बड़ा स्कोर: 283 एक साल में सबसे...