कहीं खुशी कहीं गम... बीजेपी के लिए कैसे रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे?
कहीं खुशी कहीं गम... बीजेपी के लिए कैसे रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे?
News With Achyut Maharashtra Jharkhand Aseembly Election Result 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 20 नवंबर यानि आज घोषित किए गए. महाराष्ट्र में बीजेपी ने एक बार फिर से प्रचंड जीत हासिल की है वही झारखंड में उसे हार का सामना करना पड़ा. यूपी में 9 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा गठबंधन ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है सबकी सपा को दो सीटों से संतोष करना पड़ा.हेमंत सोरेन ने रचा इतिहास
झारखंड में हेमंत सोरेन ने इतिहास रच दिया है. वे चौथी बार सीएम बनने जा रहे हैं. उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा को 34 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि, बीजेपी को 21, कांग्रेस को 16, राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद को 4, सीपीआई (एमएल) (एल) को दो, जबकि आजसू , लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास, जदयू और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा को एक-एक सीट पर जीत हासिल हुई है.
राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं. यहां 13 और 20 नवंबर को मतदान हुआ था.
महाराष्ट्र में महायुति की सुनामी
महाराष्ट्र में बीजेपी ने 133, शिवसेना ने 57, एनसीपी ने 41, शिवसेना (यूबीटी) ने 20, कांग्रेस ने 15, एनसीपी (शरद चंद्र पवार) ने 10. सपा ने 2 और अन्य व निर्दलियों ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है. बीजेपी, एनसीपी और शिवसेना के गठबंधन महायुति ने 231 सीटों पर जीत हासिल की है.
महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं. यहां 20 नवंबर को मतदान हुआ था.
यूपी उपचुनाव में बीजेपी का दबदबा
यूपी की 9 सीटों पर उपचुनाव में बीजेपी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की. फूलपुर से बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद, कुंदरकी से रामवीर सिंह, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर से सुरेंद्र दिलेर और मझवां से शुचिस्मिता मौर्य ने जीत दर्ज की.
करहल से सपा प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह और सीसामऊ से नसीम सोलंकी ने जीत दर्ज की. वहीं, बीजेपी की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी मिथिलेश पाल ने मीरापुर सीट से जीत दर्ज की. उत्तराखंड की केदारनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में भी बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने जीत दर्ज की.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें