Agarkar की जगह रमेश पोवार चयन समिति में हुए शामिल, Pragyan Ojha बने अध्यक्ष, किसने-किसने दिया था इंटरव्यू?
News With Achyut: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रमेश पोवार को पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में आधिकारिक तौर पर शामिल कर लिया है। वहीं, पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा चयन समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। पोवार ने पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की जगह ली है। इससे पहले प्रज्ञान ओझा अंतरिम तौर पर चयन समिति की अगुवाई कर रहे थे। टेस्ट मैचों की संख्या के आधार पर वरिष्ठता तय होने के कारण ओझा समिति के अध्यक्ष होंगे। इस नियुक्ति के लिए बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने चयन प्रक्रिया पूरी की। अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे वाली समिति ने मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए। 15 अक्टूबर को हुए इन इंटरव्यू में बड़ौदा के कॉनर विलियम्स और जैकब मार्टिन के अलावा मुंबई के वसीम जाफर और सलिल अंकोला भी शामिल हुए थे। आखिरकार रमेश पोवार के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। पोवार का कैसा रहा क्रिकेट करियर? पोवार ने 2004 से 2007 के बीच भारत के लिए दो टेस्ट और 31 वनडे मुकाबले खेले थे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कई कोचिंग भूमिकाएं निभाईं। वह भारती...