मन की बात: 25 मार्च 2018

अच्युत द्विवेदी 
पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात करते हैं. इसका प्रसारण रेडियो के अलावा दूरदर्शन, नरेंद्र मोदी एप पर होता है. इसके अलावा फोन पर मिसकॉल के जरिए इस सुविधा को अपने मोबाइल पर उपलब्ध कराया जा सकता है. पिछले माह की मन की बात में मोदी ने वैज्ञानिकों के योगदान पर बात की थी.
योगी के एक साल पर अच्युत द्विवेदी की रिपोर्ट जरुर पढ़ें
1- आज प्रधानमंत्री मन की बात में 42 वीं बार श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे. अपने कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने संविधान निर्माता डॉ.बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान आयोजित किया जायेगा,जिसके तहत देश  भर में ग्राम-विकास, गरीब कल्याण और सामाजिक न्याय पर अलग- अलग कार्यक्रम होंगे.
राम नवमी पर विशेष प्रस्तुति


2- पीएम मोदी ने भीमराव अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि बहुत से लोगों ने बाबा साहेब का मजाक उड़ाया और उन्हें पीछे धकेलने की कोशिश की.हर संभव प्रयास किया गया कि एक गरीब और पिछड़े परिवार का बेटा जिंदगी में तरक्की न कर सके,जिंदगी में सफल न हो सके और कहीं कुछ बन न जाए.मगर आज के भारत की तस्वीर की इससे बिल्कुल अलग है.यह वह भारत है जो अंबेडकर का भारत है, गरीब का भारत है, पिछड़ों का भारत है.
भाजपा के लिए 2019 की राह नही होगी आसान

3- पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहेब हम जैसे लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं.उन्होंन यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा किसी भी चीज की मोहताज नही होती.उन्होंने यह साबित कर दिया  कि पिछड़ी जाति में जन्म लेकर भी ऊंचे पद पर पहुंचा जा सकता है.

4- पीएम मोदी ने कहा कि बाब साहेब ने देश के उत्थान के लिए केन्द्र और राज्यों के साथ मिलकर काम करने पर बल दिया.


5- पीएम ने कहा कि वे अंबेडकर ही थे जिन्होंने जल शक्ति को राष्ट्र शक्ति के रुप में देखा.


6



7
मोदी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि वे अंबेडकर ही थे जिनका मानना था कि उद्योग का विकास  शहर में ही संभव है इसीलिए वे शहरीकरण के समर्थक थे.


8
उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत को विकास के हब के रुप में देख रहा है. आज भारत वैश्विक अर्थव्यस्था के साथ मजबूती से खड़ा है.


9.
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कोमल ठक्कर नाम के व्यक्ति की तरफ से  संस्कृत के ऑन लाइन कोर्स शुरू करने की बात पर अपनी राय रखते हुए कहा, 'कोमल जी संस्कृत के प्रति आपका प्रेम देखकर बहुत अच्छा लगा. मैंने सम्बंधित विभाग से इस ओर हो रहे प्रयासों की जानकारी आप तक पहुंचाने के लिए कहा है. 'मन की बात' के श्रोता जो संस्कृत को लेकर कार्यरत रहते हैं, वो भी विचार करें कि कोमल जी के सुझाव को कैसे आगे बढ़ाया जाए.'



10
प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए कहा कि 50 करोड़ नागरिकों को इलाज के लिेए 1 साल में 5 लाख का खर्च भारत सरकार और बीमा कंपनियां मिलकर देंगी.
सफर में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो


11.
स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के मौजूदा 479 मेडिकल कालेजों  में एमबीबीएस की सीटों की संख्या बढ़ाकर 68 हजार कर दी गई है.


12
पीएम ने कहा कि देश से टीबी को मुक्त करने का लक्ष्य 2025 रखा गया है. टीबी से निजात पाने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करना होगा


13
21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है. योग दिवस का जिक्र करते हुए पीएम मोदी  ने कहा कि आईये हम सब संकल्प ले कि इस योग दिवस पर हम खुद योग करेंगे और दूसरों को भी योग करने के लिए उत्साहित करेंगे.


14



16


17
स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने के लिए पीएम ने मंत्रालयों, विभागों और राज्य सरकारों की सराहना की


18
पीएम ने राष्ट्रपिता महात्मा  गांधी जी की 150 जयंती के लिए 'गांधी 150' का लोगो क्या हो इसके लिए जनता का सुझाव मांगा है.


19
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब उत्तरप्रदेश की एक महिला अनेकों संघर्ष के बावजूद 125 शौचालयों का निर्माण करती है और महिलाओं को उनके हक के लिए प्रेरित करती है- तब मातृ-शक्ति के दर्शन होते हैं.
जरुर पढ़ें: महिला सशक्तिकरण पर केंद्र सरकार द्वारा किये गये प्रयास



20
पीेएम ने मन की बात कार्यक्रम में किसानों के लिए सरकार के द्वारा किये जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया


21
मोदी ने पर्यावरण सुरक्षा पर किये गये कामों के लिए  पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा राम मनोहर लोहिया और चौधऱी चरण सिंह का जिक्र किया.


22


23
पीएम मोदी ने कहा, 'जब मुझे आपके पत्रों में पढ़ने को मिलता है कि कैसे असम के करीमगंज के एक रिक्शा चालक अहमद अली ने अपनी इच्छाशक्ति के बल पर ग़रीब बच्चों के लिए नौ स्कूल बनवाए हैं. तब इस देश की अदम्य इच्छाशक्ति के दर्शन होते हैं.'
उन्होंने कहा कि 'जब मुझे कानपुर के डॉक्टर अजीत मोहन चौधरी की कहानी सुनने को मिली कि वो फुटपाथ पर जाकर ग़रीबों को देखते हैं और उन्हें मुफ़्त दवा भी देते हैं- तब इस देश के बन्धु-भाव को महसूस करने का अवसर मिलता है.'


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय