8 मार्च:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस


#अंतर्राष्ट्रीय_महिला_दिवस
#बेटी_बचाओ_बेटी_पढ़ाओ
हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है.इस दिन को महिलाओं के लिए विशेष बनाने के लिए कई संस्थाओं ने अनूठी पहल की है.किसी ट्रेन में इस दिन सभी टीटीई महिला ऱखने का फैसला किया गया हैं तो किसी एयर लाईंस में अमेरिका जाने वाली सभी विमानो में सभी क्रू मेंबर्स महिला रखने का फैसला किया गया .
मगर आखिर 8 मार्च को ही ऐसा फैसला क्यों ?
Image result for बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
दोस्तों,मै समाचार पत्र में एक खबर पढ़ रहा था कि लखनऊ के #लोकबंधु अस्पताल में एक कुत्ता मुंह में दबाए हुए शाम बजे के करीब अस्पताल परिसर में एक नवजात बच्ची को लेकर घूम रहा था.जब मरीजों ने देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गये क्यों कि उन्होंने अभी तक कुत्तों को रोटी खाते और मुंह में दबाये जाते हुए देखा था मगर आज उन्होंने एक मासूम बच्ची को कुत्ते के मुंह मे दबाये हुए देखा.
इस घटना के अलावा भी आये दिन मैं पढ़ता रहता हूं कि कभी कूड़े के ढेर में बच्ची मिलती है तो कहीं तालाब में?कौन है इसका जिम्मेदार?
बंंद कर दो महिला दिवस मनाना ........धिक्कार है उन मां बाप को जो बच्ची को इस तरह कूड़े के ढेर में फेंक देते हैं......
केन्द्र सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के बावजूद लोगों में जागरुकता नही फैल रही है.वो बेटियों पर बेटों को तरजीह देते हैं.
Image result for बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
एक तरफ अवनि चतुर्वेदी ,कल्पना चावला ,इंदिरा नुई,मिताली राज ,किरन बेटी,साइना नेहवाल,पीवी सिंधू,सानिया मिर्जा तथा प्रतिभा पाटिल सहित न जाने कितनी महिलाएं अपनी प्रतिभा का लोहा मानने को दुनिया को मजबूर कर दिया वहीं दूसरी तरफ बच्चियों को जन्म लेते ही कूड़े के ढेर में फेंक दिया जाता है...
बदल जाओ.......अब भी वक्त है........नही तो वह दूर नही जब तुम्हारे बेटे के लिए बहू नही मिलेगी......बेटे की इच्छा त्यागों .......बेटी को अपनाओं .....
अच्युत द्विवेदी की यही अपील है आप लोगों से कि बेटी को बोझ मत समझों वह एक घर नही बल्कि दो घरों को रोशन करती है.उसे पढ़ाइये,उसे इस तरह काबिल बनाइये कि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके
बेटे और बेटी में फर्क कैसा??????????????

अच्युत द्विवेदी
6393205215

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय