AAP Congress Alliance: जिस पर लगाया देश को बर्बाद करने का आरोप, उसी से कर लिया गठबंधन

AAP Congress Alliance: जिस पर लगाया देश को बर्बाद करने का आरोप, उसी से कर लिया गठबंधन 

AAP Congress alliance Lok Sabha Election 2024 Delhi Haryana Gujarat Goa Chandigarh: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और कांग्रेस मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। दोनों दलों ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इसका ऐलान किया। कांग्रेस और AAP के बीच दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और गोवा की सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर सहमति बनी है। 

अरविंद केजरीवाल और मल्लिकार्जुन खरगे






INDIA Alliance लड़ेगी चुनाव

AAP नेता संदीप पाठक ने कहा कि लोकसभा चुनाव को AAP और Congress नहीं लड़ेगी, INDIA Alliance लड़ेगी। उन्होंने कहा,

देश जिस परिस्थति से गुजर रहा है, जिस तरह से चुनाव जीतने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है, बेरोजगारी महंगाई चरम सीमा पर है, किसानों के साथ अन्याय हो रहा है, देश को ईमानदार विकल्प की जरूरत है। स्वयं के राजनीतिक हितों को दरकिनार करके INDIA गठबंधन चुनाव लड़ेगा। हमारे लिए देश पहले है, पार्टी बाद में।

दिल्ली की तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

मुकुल वासनिक ने कहा कि देश बचाने के लिए AAP-Congress का INDIA Alliance के बैनर तले गठबंधन हुआ है। इसके मुताबिक, दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से AAP 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, गुजरात की 26 सीटों में से AAP दो और कांग्रेस 24 सीटोंं पर चुनाव लड़ेगी।

हरियाणा की एक सीट पर चुनाव लड़ेगी AAP

वासनिक ने बताया कि हरियाणा की 10 सीटों में से AAP एक और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, Goa की 2 सीटों और चंडीगढ़ की लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और मल्लिकार्जुन खरगे






कभी कांग्रेस का विरोध करती थी AAP

जिस कांग्रेस को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी भर कर कोसते थे, जिसके ऊपर वे भ्रष्टाचार करने और देश को लूटने का आरोप लगाया करते थे, उसी कांग्रेस से आज उन्होंने गठबंधन कर लिया। तर्क दिया कि देश को बचाने के लिए हमने साथ आने का फैसला किया है। अब यह जानता बताएगी कि उनका यह कदम सही है या गलत। 

कांग्रेस का दिल्ली से AAP ने किया सूपड़ा साफ

जिस आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को दिल्ली की सत्ता से बेदखल किया, जिसने लगभग कांग्रेस को दिल्ली से बाहर कर दिया, उसी AAP के साथ मिलकर कांग्रेस लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस का यह फैसला सही है या गलत, यह लोकसभा चुनाव के बाद पता चलेगा। 






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय