संदेश

IND Vs ENG: कप्तानी डेब्यू मैच में छा गए शुभमन गिल, शतक लगाकर कोहली-गावस्कर को छोड़ा पीछे

चित्र
News With Achyut India Vs England First Test Match First Day Highlights: शुभमन गिल ने अपने टेस्ट कप्तानी डेब्यू में उस समय इतिहास रच दिया, जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक लगाया। गिल ने अपनी पारी में 127 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल था। वह भारत के पांचवें कप्तान बने जिन्होंने टेस्ट कप्तानी डेब्यू पर शतक लगाया, इससे पहले विजय हजारे, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं। गिल की इस पारी की बदौलत भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 359/3 का स्कोर बना लिया था। यशस्वी जायसवाल ने भी शतक लगाया, उन्होंने 101 रन बनाए। ऋषभ पंत 65 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की पारी के मुख्य आकर्षण शुभमन गिल का शतक: गिल ने अपनी पारी में 175 गेंदों का सामना किया और 16 चौके और 1 छक्का लगाया। यशस्वी जायसवाल का शतक: जायसवाल ने अपनी पारी में 158 गेंदों का सामना किया और 16 चौके और 1 छक्का लगाया। ऋषभ पंत की तेज तर्रार पारी: पंत ने अपनी पारी में 102 गेंदों का सामना किया और 6 चौके और 2 छक्के लगाए। भारत की मजबूत शुरुआत के बाद अब सभी की नजरें दूसरे दिन के खेल...

IPL 2025 कब से होगा शुरू, कितने मैच खेले जाएंगे और कितनी टीमें हिस्सा लेंगी? जानें सबकुछ

चित्र
News With Achyut IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2025 का 18वां सीज़न 22 मार्च से शुरू होगा. पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा.  आईपीएल में कुल 10 टीमें हिस्से लेंगी. इन टीमों की बीच खिताब को लेकर रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें: चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली कैपिटल्स गुजरात टाइटन्स कोलकाता नाइट राइडर्स लखनऊ सुपर जायंट्स मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सनराइजर्स हैदराबाद मैचों की संख्या: IPL 2025 में कुल 74 मैच खेले जाएंगे. इसमें 12 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं. मैच समय: दोपहर मैच: दोपहर 3:30 बजे (IST) से। शाम मैच: शाम 7:30 बजे (IST) से। अभिषेक शर्मा... वानखेड़े स्टेडियम यह नाम कभी नहीं भूलेगा किन स्थानों पर खेले जाएंगे मैच? मैच भारत के 13 शहरों में आयोजित होंगे: कोलकाता हैदराबाद चेन्नई विशाखापत्तनम अहमदाबाद ग...

BJP ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में की वापसी, पिछली बार की तुलना में मिली 8 गुना ज्यादा सीटें

चित्र
News With Achyut Delhi Election Result 2025 : दिल्ली में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है. 8 फरवरी को घोषित हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी ने जहां 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं AAP महज 22 सीटों पर सिमट कर रह गई. कांग्रेस का खाता एक बार फिर नहीं खुला. उसने हार की हैट्रिक लगाई है.  बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है. उसने आखिरी बार 1993 में सरकार बनाई थी, जो 1998 तक चली थी. इसके बाद बीजेपी को सत्ता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा.  अरविंद केजरीवाल को मिली हार  AAP के कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा. पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चुनाव हार गए. उन्हें नई दिल्ली सीट से बीजेपी प्रत्याशी परवेश साहिब सिंह वर्मा ने हराया.  इसके अलावा, मनीष सिसोदिया, अवध ओझा, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती और सत्येंद्र जैन को भी हार का सामना करना पड़ा. केवल आतिशी ही अपना सीट बचा सकीं. उन्होंने कालकाजी सीट से चुनाव लड़ते हुए बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हराया. 2020 मे...

अभिषेक शर्मा... वानखेड़े स्टेडियम यह नाम कभी नहीं भूलेगा

चित्र
News With Achyut Abhishek Sharma Ind Vs Eng 5th T20I Match Highlights : अभिषेक शर्मा... यह नाम अब वानखेड़े स्टेडियम के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। भारत ने पांचवें और आखिरी टी 20 मैच में इंग्लैंड को 150 रनों के भारी अंतर से हराया। यह रनों के लिहाज से उसकी दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस मैच को अभिषेक शर्मा के लिए याद रखा जाएगा। अभिषेक ने वानखेड़े स्टेडियम में छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण को तहस नहस करते हुए 13 गगनचुंबी छ्क्के लगाए।  अभिषेक शर्मा भारत की तरफ से टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 54 गेंदों पर 135 रन बनाए।  अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजी में भी अपना जलवा दिखाया। उन्होंने एक ओवर गेंदबाजी करते हुए 3 रन देकर 2 विकेट चटकाए। अभिषेक भारत की तरफ से टी 20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 37 गेंदों पर शतक लगाया, जबकि रोहित शर्मा ने 35 गेंदों पर शतक लगाया था।  अभिषेक शर्मा टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उनसे ...

ICC Champions Trophy 2025 के लिए टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली निराशा

चित्र
News With Achyut ICC Champions Trophy 2025 Team India Squad: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा को टीम का कप्तान, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। इसके अलावा, टीम में कुछ नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं, जिनमें यशस्वी जायसवाल और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में होगा। वह 23 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगा। टीम इंडिया का स्क्वाड  - रोहित शर्मा (कप्तान) - शुभमन गिल (उपकप्तान) - विराट कोहली - श्रेयस अय्यर - केएल राहुल (विकेटकीपर) - ऋषभ पंत (विकेटकीपर) - हार्दिक पांड्या - अक्षर पटेल - रवींद्र जडेजा - वॉशिंगटन सुंदर - कुलदीप यादव - जसप्रीत बुमराह - मोहम्मद शमी - अर्शदीप सिंह - यशस्वी जायसवाल  ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चुनी गई टीम में कुछ खिलाड़ियों को जगह नहीं ...

ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से जीती बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, भारत का WTC फाइनल में पहुंचने का टूटा सपना

चित्र
News With Achyut : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में 6 विकेट से हराकर सीरीज 3-1 से जीत ली। इस हार के साथ ही भारत के WTC फाइनल में लगातार तीसरी बार पहुंचने का सपना भी टूट गया। ट्रेविस हेड 34 और ब्यू वेबस्टर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की दूसरी पारी महज 157 रनों पर सिमट गई। स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके। इससे पहले, पहली पारी में भारत ने 185 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 181 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। 

पूर्व PM मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन

चित्र
News With Achyut : देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली।  दिल्ली एम्स के मुताबिक, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को रात 8 बजकर 6 मिनट पर एम्स में भर्ती कराया गया, जहां रात 9 बजकर 51 मिनट पर उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। Video: https://youtu.be/M9h3ySOoNSY?si=IqP4NFXrL_Oynzko