आखिर ये रोमियो है कौन  , वो जो लड़कियों के पीछे  पीछे घूमता है  या फिर वो जो सड़क के किनारे झुण्ड बना कर रहता है या फिर  सीटी बजाने वाला ? लखनऊ के वीमेन पॉवर लाइन १०९० में बीते दिनों  रोमियों की पहचान  के बारे में एंटी रोमियो स्क्वाड को विशेष ट्रेनिंग दी गयी  .इसमें  रोमियो की पहचान  और उनसे किस तरह का बर्ताव करना चाहिए .इसके बारे में बताया गया . १६ मई से ३० जून तक  प्रदेश  के ६३० पुलिसकर्मियों  को इसकी  ट्रेंनिंग प्रदान की गयी .इस ट्रेनिंग में डीजीपी ऑफिस के जॉइंट डायरेक्टर एस के भट्ट , लाइफ स्किल ट्रेनर डा. नेहा  आनन्द और डा . संगीता शर्मा  समेत नवनीत  सिकेरा, अजय कुमार  और वीमेन पॉवर  की डिप्टी एसपी बबीता सिंह मौजूद रही . 
  • एंटी रोमियों स्क्वाड का काम किसी को परेशान करना नही है .अगर  पार्क में बैठकर दो लोग बाते कर रहे हैं तो इसमें कुछ भी गलत नही है लेकिन अगर पब्लिक प्लेस पर कोई गलत हरकत करता है तो वह कानून के दायरे में  आता है .पुलिस को यह फर्क समझाना ही इस ट्रेनिंग का उद्देश्य था.  
अजय कुमार , एडिशनलएसपी ,वीमेन पॉवर लाइन 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय