हरियाणा में बीजेपी ने रचा इतिहास, जम्मू-कश्मीर में भी बढ़ी सीटें
हरियाणा में बीजेपी ने रचा इतिहास, जम्मू-कश्मीर में भी बढ़ी सीटें
News With Achyut Haryana Jammu Kashmir Assembly Election Result 2024: भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में इतिहास तो दिया। हरियाणा के गठन के बाद पहली बार कोई पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 37, इनेलो को 2 और अन्य को 3 सीटें मिलीं। जननायक जनता पार्टी का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला। राज्य में 90 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव हुआ था।
लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज हुई बीजेपी
बता दें कि हरियाणा के 57 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज हुई है। बीजेपी के जाटों के गढ़ में भी 7 नई सीटें जीती हैं। बीजेपी को 2019 में 40 और 2014 में 47 सीटें मिली थीं।
जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस की सरकार
जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन वाली सरकार बनने जा रही है। उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बनेंगे।
नेशनल कांफ्रेंस को 42, बीजेपी को 29, कांग्रेस को 6, पीडीपी को 3 और अन्य को 10 सीटों पर जीत मिली है। राज्य में 90 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें