भारत ने लगातार आठवां T20 जीता, बांग्लादेश के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
भारत ने लगातार आठवां T20 जीता, बांग्लादेश के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
![]() |
| भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया |
भारत ने 109 रनों से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंदें बाकी रहते हुए जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में खेले गए पहले टी-20 में 49 गेंदें शेष रहते हुए जीत दर्ज की। इससे पहले, जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 2016 में 100 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 41 गेंदें बाकी रहते हुए जीत दर्ज की थी।
इसके अलावा, भारत ने 2010 में अफगानिस्तान के खिलाफ 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 31 गेंदें शेष रहते हुए जीत दर्ज की थी। वहीं, 2010 में ही जिम्बाब्वे के खिलाफ 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 30 गेंदें बाकी रहते हुए जीत दर्ज की थी।
भारत ने लगातार आठवां टी-20 जीता है। वह जुलाई 2024 से T20 में अजेय है। इससे पहले भारतीय टीम ने नवंबर 2021 से फरवरी 2022 और दिसंबर 2023 से जून 2024 तक लगातार 12 मैचों में जीत दर्ज की थी। इसके अलावा, जनवरी 2020 से लेकर दिसंबर 2020 तक लगातार 9 मैचों में जीत दर्ज की थी।
भारत ने 11.5 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
मैच की बात करें तो बांग्लादेश की ओर से रखे गए 128 रन के लक्ष्य को भारत ने 11.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हार्दिक पांड्या ने सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस तरह भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। बांग्लादेश की ओर से कोई भी बल्लेबाज डटकर सामना नहीं कर पाया। पूरी टीम 127 रन पर ऑल आउट हो गई।
बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने नाबाद 35 रन और कप्तान नजमुल हसन शान्तो ने 27 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती को भी 3 विकेट मिले, जबकि हार्दिक पांड्या, मयंक यादव और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला।
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने की पारी की शुरुआत
भारत की ओर से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। अभिषेक 7 गेंदों पर 16 रन , जबकि सैमसन 19 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 गेंदों पर 29 रन बनाए।
ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों पर 39 रन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 15 गेंदों पर 16 रन बनाए। दोनों बल्लेबाज नाबाद रहे। बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन मिराज को एक-एक विकेट मिला।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें