भारत के विजय रथ को न्यूजीलैंड ने रोका, 36 साल बाद दी करारी शिकस्त; ये खिलाड़ी बने हीरो
भारत के विजय रथ को न्यूजीलैंड ने रोका, 36 साल बाद दी करारी शिकस्त; ये खिलाड़ी बने हीरो
News With Achyut India vs New Zealand First Test Match Highlights: न्यूजीलैंड ने भारत को पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से हरा दिया। रचिन रविंद्र को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया।36 साल बाद भारत को मिली हार
भारत को 1988 यानी 36 साल बाद पहली बार न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। रचिन रविंद्र 39 और विल यंग 48 रन बनाकर नाबाद रहे। टॉम लैथम ने 0 और डेवोन कॉन्वे ने 17 रन बनाए।
सरफराज खान ने बनाए 150 रन
भारत ने अपनी दूसरी पारी में 462 रन बनाए। इस तरह भारत को 106 रन की बढ़त मिली। सरफराज खान ने 150, रिषभ पंत ने 99 , विराट कोहली ने 70, रोहित शर्मा ने 52, यशस्वी जायसवाल ने 35, के एल राहुल ने 12, रविंद्र जडेजा ने 5 और रविचंद्रन अश्विन ने 15 रन बनाए। कुलदीप यादव 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी और विलियम ओ रूरके ने 3-3, एजाज पटेल को 2, टिम साउदी और ग्लेन फिलिप्स को एक-एक विकेट मिला।
रचिन रविंद्र ने बनाए 134 रन
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 रन बनाए थे। रचिन रविंद्र ने 134 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। वहीं, कॉन्वे ने 91 और टिम साउदी ने 65 रन बनाए।
भारत की ओर से कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा को 3-3 विकेट, जबकि सिराज को 2 और बुमराह- अश्विन को एक एक विकेट मिला।
भारत ने जीता था टॉस
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कप्तान रोहित शर्मा के इस फैसले को पूरी तरह से गलत साबित किया। मैट हेनरी ने 5 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी।
रिषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ही दहाई के आंकड़े को छू पाए। पंत ने 20 और जायसवाल ने 13 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा और कुलदीप यादव ने 2, मोहम्मद सिराज ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 1 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा अपना खाता भी नहीं खोल सके।
न्यूजीलैंड की ओर से टॉम लैथम ने 15, डेवोन कान्वे ने 91 और विल यंग ने 33 रन बनाए। भारत की तरफ से रविन्द्र जडेजा, अश्विन और कुलदीप यादव ने एक एक विकेट चटकाए।
भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। उसने एशिया में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ 1986 में 53 रन और पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2002 में 53 रन बनाए थे।
भारत में किसी टीम का सबसे कम स्कोर
46 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024*
62 -न्यूजीलैंड बनाम भारत, मुंबई, 2021
75 - भारत बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली, 1987
76 - भारत बनाम साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद, 2008
79 - साउथ अफ्रीका बनाम भारत, नागपुर, 2015
भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर
36 बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 2020
42 बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 1974
46 बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024*
58 बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिसबेन, 1947
58 बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 1952

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें