Ind vs Ban T20I Series 2024: भारत ने 3-0 से जीती सीरीज, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Ind vs Ban T20I Series 2024: भारत ने 3-0 से जीती सीरीज, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी 



News With Achyut IND vs BAN T20I Series: भारत ने बांग्लादेश को तीसरे T20I में 133 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑफ द सीरीज और संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में कई रिकॉर्ड भी बने। आइए, इन सबके बारे में जानते हैं...



T20Is में रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत

168 रन बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद (2023)
143 रन बनाम आयरलैंड, डबलिन (2018)
133 रन बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद (2024)
106 रन बनाम साउथ अफ्रीका, जोहांसबर्ग (2023)
101 रन बनाम अफगानिस्तान, दुबई(2022)
100 रन बनाम जिम्बाब्वे, हरारे (2024)

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा जीत

29 युगांडा (2023)
28 भारत(2022)
21 तंजानिया (2022)
21 भारत (2024)
20 पाकिस्तान (2021)

भारत में एक टी-20 इंटरनेशनल में बने सबसे ज्यादा रन

472 अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून (2019)
461 भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद (2024)
459 इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, मुंबई (2016) 
458 भारत बनाम साउथ अफ्रीका,गुवाहाटी (2022)
447 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी (2023)

T20s में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा स्कोर बनाने वाली टीम

37 भारत 
36 समरसेट
35 सीएसके 
33 आरसीबी 
31 यॉर्कशायर

T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने वाली टीम

7 भारत (2023)
7 जापान (2024)
6 इंग्लैंड(2022)
6 साउथ अफ्रीका (2022)
6 भारत (2024)

T20I में सबसे ज्यादा बाउंड्री

81 साउथ अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज, सेंचुरियन (2023)
71 बुलगारिया बनाम सर्बिया, सोफिया (2022)
70 भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद (2024)
69 बुलगारिया बनाम सर्बिया, सोफिया (2022)
68 साउथ अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज, जोहांसबर्ग (2015)

भारत के लिए सबसे कम मैचों में 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज

30 - कुलदीप यादव
33- अर्शदीप सिंह
33 - रवि बिश्नोई
34 - युजवेंद्र चहल
41 - जसप्रीत बुमराह

भारत के लिए सबसे कम उम्र में 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज

24 साल 37 दिन - रवि बिश्नोई
24 साल 196 दिन- अर्शदीप सिंह
25 साल 80 दिन - जसप्रीत बुमराह
28 साल 237 दिन- कुलदीप यादव
28 साल 295 दिन -हार्दिक पांड्या

संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी शतक

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 297 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में बांग्लादेश 7 विकेट पर 164 रन ही बना सका। रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। मयंक यादव को 2, जबकि वाशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी को एक-एक विकेट मिला।



भारत की ओर से संजू सैमसन ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 47 गेंदों पर 111 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के लगाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदों पर 75 (8 चौके, 5 छक्के) रन बनाए। 



इसके अलावा, रियान पराग ने 13 गेंदों पर 34 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक चौका और 4 छक्का लगाया। हार्दिक पांड्या ने भी 18 गेंदों पर 47 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा ने 4 रन बनाएं । वहीं, रिंकू सिंह 8 और वाशिंगटन सुंदर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। 

बांग्लादेश की ओर से तौहीद ह्रदोय ने सबसे ज्यादा नाबाद 63 रन बनाए। वहीं, लिटन दास ने भी 42 रनों की शानदार पारी खेली।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय