PM मोदी UP से चुनकर जाते हैं, लेकिन निवेश Gujarat में कराते हैं... अखिलेश यादव ने BJP पर बोला करारा हमला

Akhilesh Yadav Targets PM Modi Ground Breaking Ceremony Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने निवेश और ग्राउन्ड सेरमनी के नाम पर झूठे दावे किए। यूपी में कही निवेश जमीन पर नहीं दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री यूपी से चुनकर जाते हैं, लेकिन निवेश गुजरात में कराते हैं। उद्योगपति यूपी में निवेश को तैयार नही है।

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव







'लोकतंत्र और संविधान को बचाने का समय'

अखिलेश यादव ने कहा कि यह समय लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष करने का है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति विपक्षी नेताओं को बदनाम और अपमानित करने की है। अखिलेश ने कहा कि यह सुनिश्चित है कि पीडीए ही एनडीए को हराएगा, तभी सामाजिक न्याय स्थापित हो सकता है। हमारी एकजुटता ही भाजपा को केन्द्र से बेदखल करेगी।

'आरक्षण की व्यवस्था को तहस नहस करने पर तुली है BJP'

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आरक्षण की व्यवस्था को तहस नहस करने पर तुली है। इंडिया गठबन्धन को मजबूत करने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी पर है। संवैधानिक संस्थाओं का निष्पक्ष और सशक्त बनाना जरूरी हैं। उन्होने सभी पदाधिकारियोें और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में सभी को प्रत्येक सप्ताह में पांच दिन लोकतंत्र को बचाने के लिए देने का आह्वान किया।

'संविधान की भक्षक है बीजेपी'

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा इस समय सबसे कमजोर स्थिति में है। वह संवैधानिक संस्थाओं को अपने प्रकोष्ठ की तरह प्रयोग कर रही है। लोकसभा का यह चुनाव नौजवानों, किसानों के भविष्य को बचाने का चुनाव है।  इस चुनाव में एक तरफ समाजवादी लोग हैं, जो संविधान और लोकतंत्र के रक्षक है तो  वहीं दूसरी तरफ भाजपा है, जो संविधान की भक्षक है। संविधान खत्म करना चाहती है।

'देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है'

अखिलेश यादव ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार में महिलाएं, बच्चियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। पढ़ा लिखा नौजवान बेरोजगार है।

'किसानों का पूरा कर्जा होगा माफ'

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों और नौजवानों से झूठे वादे किए। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। सरकार ने वादा करके किसानों को एमएसपी की गारंटी नहीं दी। उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी तो किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल होगी। नौजवानों को सेना में पूरी नौकरी दी जायेगी।

'युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती बीजेपी सरकार'

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती है। इसीलिए जानबूझकर भर्तियों के पेपर लीक करती है। सरकार की नीयत नौजवानों को नौकरी देने की नहीं है। यह सरकार इतनी अक्षम है कि कोई परीक्षा पारदर्शिता और ईमानदारी से नहीं करा सकती है। 

'यूपी की सभी सीटों पर हारेगी बीजेपी'

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस भर्ती के साथ कई पेपर लीक हो चुके हैं। भाजपा ने पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 60 लाख नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाल दिया। उन्होंने कहा कि नौजवानों में नाराजगी और आक्रोश है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। नौजवान और किसान भाजपा को यूपी की सभी 80 सीटें हरायेंगे।

'लोकतंत्र खत्म करने पर आमादा है बीजेपी'

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता देख रही है कि भाजपा लोकतंत्र खत्म करने पर अमादा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में वोटों की लूट की गयी। अगर चुनाव बैलेट से नहीं हुआ होता तो पता भी नहीं चलता।

'विधायकों को तोड़ रही बीजेपी'

सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी विधायकों को लालच और पैकेज देकर तोड़ रही है। वह विधायक खरीद सकती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया कर देगी। जो विधायक धोखा देकर गये हैं, वे धोखेबाज हैं। जब क्षेत्रों में जायेंगे, तब जनता इनसे हिसाब करेगी।

सपा की लखनऊ में हुई बैठक

समाजवादी पार्टी के लखनऊ मुख्यालय में आज समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिलों के पदाधिकारियों की बैठक डॉ. लोहिया सभागार में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता अखिलेश यादव ने की, जिसमें लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी पर चर्चा के साथ बूथ स्तर तक संगठनात्मक स्थिति की रिपोर्ट ली गई। इस दौरान सभी प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में अखिलेश यादव के नेतृत्व में भाजपा को 80 लोकसभा सीटों पर हराकर पीडीए की सरकार बनाने का रास्ता प्रशस्त करने का संकल्प लिया। बैठक में समाजवादी सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्याे की सराहना के साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर आक्रोश व्यक्त किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय