नरेंद्र मोदी का कॉन्फिडेंस अब खत्म हो चुका है... जम्मू-कश्मीर में बोले राहुल गांधी
नरेंद्र मोदी का कॉन्फिडेंस अब खत्म हो चुका है... जम्मू-कश्मीर में बोले राहुल गांधी
News With Achyut Jammu and Kashmir Assembly Election 2024: कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज जम्मू कश्मीर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।'विपक्ष को करवाना चाहता है, वही होता है'
राहुल ने कहा कि आज देश में विपक्ष जो भी करवाना चाहता है, वही होता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कानून लाती है, हम उनके सामने खड़े हो जाते हैं, फिर वे यू-टर्न ले लेते हैं।
'नरेंद्र मोदी पहले जैसे थे, वे अब वैसे नहीं रहे'
कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी जी का कॉन्फिडेंस अब खत्म हो चुका है। उनकी साइकोलॉजी को हमने तोड़ दिया है। नरेंद्र मोदी पहले जैसे थे, वे अब वैसे नहीं रहे।
पूरे देश में नफरत फैलाती है BJP और RSS
राहुल गांधी ने कहा कि BJP-RSS के लोग पूरे देश में नफरत और हिंसा फैलाते हैं। ये पूरे देश में भाई को भाई से लड़ाते हैं। इनकी राजनीति भी नफरत की है। राहुल ने कहा कि
हम सब जानते हैं कि नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है। नफरत को सिर्फ मोहब्बत से ही ख़त्म किया जा सकता है।
'अरबपतियों का 16 लाख करोड़ कर्ज माफ किया'
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में बेरोजगारी फैला रखी है। ये केवल देश के दो-तीन अरबपतियों को फायदा पहुंचाते हैं। एक तरफ मोदी सरकार ने चंद अरबपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। दूसरी तरफ नोटबंदी और गलत GST लागू कर छोटे व्यापारियों और MSMEs को ख़त्म कर दिया। इसका नतीजा ये हुआ कि आज देश में कहीं भी रोजगार नहीं बन पा रहे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें