PM Modi के पास कुल कितनी संपत्ति है? जानकर चौंक जाएंगे आप

PM Modi के पास कुल कितनी संपत्ति है? जानकर चौंक जाएंगे आप

नामांकन दाखिल करते PM Modi













News With Achyut:
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद प्रधानमंत्री की संपत्ति के बारे में बड़ी जानकारी सामने आई है। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं...

पीएम मोदी के पास चल संपत्ति कितनी है?

पीएम मोदी की तरफ से दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक उनके पास इस समय 3.02 करोड़ की चल संपत्ति है। इससे पहले, 2019 में प्रधानमंत्री के पास  1.41 करोड़ और 2014 में 65.91 लाख की चल संपत्ति थी।

पीएम मोदी के पास अचल संपत्ति कितनी है?

पीएम मोदी के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। इससे पहले, 2019 में 1 करोड़ और 2014 में 1.10 करोड़ की अचल संपत्ति थी?

प्रधानमंत्री मोदी के पास कितने रुपये है?

प्रधानमत्री मोदी के पास 52, 920 करोड़ कैश है। इससे पहले, 2019 में उनके पास 38750 रुपये और 2014 में 32700 रुपये कैश था। इसके अलावा, उनके बैंक अकाउंट में 2.86 करोड़ रुपये जमा हैं। यह राशि 2019 में 1.27 लाख और 2014 में 58.54 लाख रुपये थी। उन्होंने 9.12 लाख रुपये डाकघर के एनएसएस में भी जमा किया है।

पीएम मोदी के पास ज्वेलरी है?

हलफनामे के मुताबिक, पीएम मोदी के पास 2.67 लाख की ज्वेलरी है। इससे पहले, 2019 में उनके पास 1.13 लाख और 2024 में 1.35 लाख रुपये की ज्वेलरी थी

पीएम मोदी के पास कितनी गाड़ी है?

पीएम मोदी के पास एक भी गाड़ी कहीं नहीं है। उनके पास हथियार भी नहीं है। इसके अलावा, उन्होंने कोई लोन भी नहीं लिया है।

वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनकी नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। उनके सामने कांग्रेस ने अजय राय को प्रत्याशी घोषित किया है। वाराणसी सीट पर 1 जून को सातवें और अंतिम चरण में वोट डालेंगे। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय