रायबरेली में सोनिया गांधी का इमोशनल कार्ड, कहा- मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूं, वह निराश नहीं करेगा

'मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूं, वह निराश नहीं करेगा', रायबरेली में सोनिया गांधी का इमोशनल कार्ड


News With Achyut: कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने आज रायबरेली (Raebareli) में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इमोशनल कार्ड खेलते हुए लोगों से अपने बेटे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को स्वीकार करने का आग्रह किया।  सोनिया ने कहा कि मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूं। वह आपको निराश नहीं करेगा। 

सोनिया गांधी का लोकसभा चुनाव में पहला भाषण

यह लोकसभा चुनाव 2024 में सोनिया गांधी का पहला सार्वजनिक भाषण था। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने रायबरेली के लोगों के साथ गांधी परिवार की 'सदियों पुरानी' जड़ों को याद किया। उनके उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थे। सोनिया ने कहा, 

मुझे बहुत खुशी है कि मुझे इतने लंबे समय के बाद आपके बीच आने का अवसर मिला... आप सभी ने मुझे एक सांसद के रूप में सेवा करने का अवसर दिया, यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी निधि है। पिछले 100 वर्षों से हमारा परिवार इस धरती की मिट्टी से जुड़ा है। यह रिश्ता गंगा मां की तरह पवित्र है। इसकी शुरुआत अवध और रायबरेली के किसान आंदोलन से हुई थी।"

 रायबरेली के लोगों का जताया आभार

रायबरेली के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों - राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को वही शिक्षाएं और संस्कार दिए हैं, जो उन्हें रायबरेली के लोगों और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिले थे।
इंदिरा जी के दिल में, रायबरेली के लिए एक विशेष स्थान था। मैंने उन्हें बहुत करीब से काम करते देखा है, उनके मन में आप सभी के लिए बहुत स्नेह था। मैंने राहुल और प्रियंका को वही शिक्षा दी है, जो इंदिरा जी और रायबरेली के लोगों ने मुझे दी थी।  सभी का सम्मान करें, कमजोरों की रक्षा करें, अन्याय के खिलाफ लोगों के अधिकारों के लिए लड़ें, क्योंकि संघर्ष की जड़ें बहुत मजबूत हैं। 

'राहुल आपको निराश नहीं करेगा'

सोनिया गांधी ने कहा कि मेरा आंचल हमेशा आपके प्यार और स्नेह से जीवन भर भरा रहा। आपके प्यार ने मुझे कभी अकेला महसूस नहीं होने दिया। मेरे पास जो कुछ भी है वह आपका है... मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूं। जैसे अपने मुझे अपना माना, वैसे ही आपको राहुल को अपना मानकर रखना है।  राहुल आपको निराश नहीं करेगा।

रायबरेली से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार वायनाड के अलावा, रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। इस साल राज्यसभा सदस्य बनने से पहले सोनिया गांधी ने 2004 से लगातार चार बार इस सीट पर कब्जा किया था।

अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट

कांग्रेस के दूसरे गढ़ अमेठी में मौजूदा सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ किशोरी लाल शर्मा को खड़ा किया गया है, जो लंबे समय से गांधी परिवार के वफादार हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इस सीट से नन्हे सिंह चौहान को मैदान में उतारा है।

अमेठी-रायबरेली में 20 मई को होगा मतदान

रायबरेली और अमेठी सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।  उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान हो रहा है।  वोटों की गिनती 4 जून को होनी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय