T20 World Cup में सबसे पहले हैट्रिक किसने ली? अब कितने गेंदबाज ले चुके लगातार तीन गेंदों पर 3 विकेट
T20 World Cup में सबसे पहले हैट्रिक किसने ली? अब कितने गेंदबाज ले चुके लगातार तीन गेंदों पर 3 विकेट
News With Achyut Kumar Dwivedi: T20 World Cup 2024 में हमें अब तक तीन हैट्रिक देखने को मिली। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने लगातार 2 हैट्रिक ली। इसके अलावा, इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन ने भी हैट्रिक ली है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टी-20 विश्वकप में सबसे पहले हैट्रिक किसने ली? अगर नहीं तो आइए जानते हैं...ब्रेट ली के नाम पहली हैट्रिक
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने सबसे पहले T20 World Cup में हैट्रिक ली थी। उन्होंने यह कारनामा 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था।
T20 World Cup में अब तक कितने गेंदबाजों ने हैट्रिक ली?
ब्रेट ली के अलावा, आयरलैंड के कर्टिस कैम्फर ने 2021 में नीदरलैंड के खिलाफ, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2021 में, साउथ अफ्रीका के कगिसो राबाडा ने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में, यूएई यानि संयुक्त अरब अमीरात के कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ 2022 में हैट्रिक ली थी।
आयरलैंड के जोशुआ लिटिल ने 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। वहीं इस बार पैट कमिंस ने बांग्लादेश और अफगानिस्तान, जबकि जॉर्डन ने अमेरिका के खिलाफ हैट्रिक लगाई है।
वेस्टइंडीज और USA की मेजबानी में खेला जा रहा T20 World Cup
बता दें कि इस बार का T20 World Cup वेस्टइंडीज और यूएसए यानी अमेरिका की मेजबानी में खेला जा रहा है। भारत ने अपने लीग चरण के सभी मुकाबले यूएसए के न्यूयॉर्क में खेले थे, जहां की पिच पर बल्लेबाजों को एक-एक रनों के लिए जूझना पड़ा था। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात करें तो उसने लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अपने दूसरे खिताब से वह महज 3 कदम की दूरी पर खड़ी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें