टीम इंडिया ने रचा इतिहास, विराट कोहली और अर्शदीप सिंह के नाम बड़ा रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने रचा इतिहास, विराट कोहली और अर्शदीप सिंह के नाम बड़ा रिकॉर्ड
News With Achyut Kumar Dwivedi: भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में 7 रन से हराकर T20 World Cup 2024 का खिताब जीत लिया। विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच, जबकि जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला। इस मैच में कोहली ने सूर्यकुमार यादव को एक मामले में पीछे छोड़ दिया। वहीं, अर्शदीप सिंह ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आइए, इसके बारे में जानते हैं...सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बने विराट कोहली
विराट कोहली सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी है। उन्हें 125 मैच में 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सूर्यकुमार यादव 68 मैच में 15 बार, रोहित शर्मा 159 मैच में 14 बार, सिकंदर रजा 86 मैच में 14 बार और मोहम्मद नबी 129 मैच में 14 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
T20 World Cup में अब तक किन खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मिला?
शाहिद अफरीदी
तिलकरत्ने दिलशान
केविन पीटरसन
शेन वाटसन
विराट कोहली (2 बार)
डेविड वार्नर
सैम करन
जसप्रीत बुमराह
दो-दो बार T20 वर्ल्डकप जीतने वाली टीम
इंग्लैंड 2010 और 2022
भारत 2007 और 2024
वेस्टइंडीज 2012 और 2016
हार्दिक पांड्या ने लिए 3 विकेट
बता दें कि भारत में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी। भारत की ओर से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। इसके अलावा, कप्तान रोहित शर्मा ने 9, ऋषभ पंत ने 0, सूर्य कुमार यादव ने 3, अक्षर पटेल ने 47 और शिवम दुबे ने 27 रन बनाए।
THE MOMENT WE HAVE BEEN WAITING FOR 🥺❤️
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 29, 2024
India are the #T20WorldCup2024 CHAMPIONS 🇮🇳#T20WorldCupFinal | #INDvsSA | #T20WorldCupOnStar pic.twitter.com/ue6ZEvGlvI
वहीं, साउथ अफ्रीका की ओर से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। इसके अलावा, Quintin De Kock ने 39, ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 और डेविड मिलर ने 2 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 3, अक्षर पटेल ने 1, जबकि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए।
T20 World Cup में सबसे ज्यादा मैचों में जीत
भारत- 8 (2024)
साउथ अफ्रीका- 8 (2024)
ऑस्ट्रेलिया- 8 (2022-24)
इंग्लैंड - 7 (2010-12)
भारत - 7 (2012-14)
T20 World Cup के एक एडिशन में सबसे ज्यादा मैचों में जीत
भारत- 8 (2024)
साउथ अफ्रीका- 8 (2024)
श्रीलंका- 6(2009)
ऑस्ट्रेलिया - 6 (2010)
ऑस्ट्रेलिया - 6 (2021)
T20 World Cup के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह T20 World Cup के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के Fazalhaq Farooqi के साथ मिलकर 17 विकेट चटकाए। वहीं, , Wanindu Hasaranga (SL, 2021) ने 16, Ajantha Mendis (SL, 2012) ने 15, Wanindu Hasaranga (SL, 2022) ने 15, Anrich Nortje (SA, 2024) ने 15 और Jasprit Bumrah (IND, 2024) ने 15 विकेट लिए हैं।
T20 WC edition में सबसे कम इकॉनमी रेट
4.17 - जसप्रीत बुमराह (2024)
4.60 - सुनील नरेन (2014)
5.20 - वानिंदु हसरंगा (2021)
5.32 - शहीद अफरीदी (2009)
5.33 - डेनियल विटोरी (2007)
T20I में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान
50 - रोहित शर्मा (भारत)
48 - बाबर आजम (पाकिस्तान)
45 - ब्रायन मसाबा (युगांडा)
44 - इयोन मोर्गन (इंग्लैंड)



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें