मुझे सिर्फ वो ट्रॉफी दिखती है... रोहित शर्मा ने पूरा कर दिखाया सपना, ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

मुझे सिर्फ वो ट्रॉफी दिखती है... रोहित शर्मा ने पूरा कर दिखाया सपना, ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान



News With Achyut: तारीख 29 जून 2024... स्थान बारबाडोस का केनसिंगटन ओवल स्टेडियम... मौका था भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 World Cup 2024 फाइनल का... हर देशवासी को इंतजार था कि भारत 13 साल का वर्ल्ड कप का सूखा खत्म करेगी.... भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 176 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए मजबूत वापसी की और खिताब जीतने की तरफ तेजी से कदम बढ़ा दिए।

हेनरिक क्लासेन का बल्ला जमकर आग उगल रहा था। पारी के 16वें ओवर तक लग रहा था कि मैच साउथ अफ्रीका की झोली में है, लेकिन फिर 17 वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने क्लासेन को आउट कर टीम इंडिया को वापसी दिलाई। यहां से साउथ अफ्रीकी टीम संभल नहीं पाई और मैच 7 रन से हार गई। इसके साथ ही, भारतीय टीम ने कैरीबियाई द्वीप पर अपनी जीत का परचम लहरा दिया।




रोहित की कप्तानी में भारत ने 13 साल बाद वर्ल्ड कप जीत लिया। इससे पहले भारत ने 2007 में T20 World Cup और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था।

T20 World Cup में भारत के सफर की बात करें तो 2009, 2010 और 2012 में वह ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई, जबकि 2014 में फाइनल में श्रीलंका और 2016 में सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा।



इसके बाद 2021 में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। वहीं, 2022 में उसे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। 

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में 50 वां T20 इंटरनेशनल मैच जीता है। उनके अलावा, पाकिस्तान के बाबर आजम ने 48, युगांडा के ब्रायन मसाबा ने 45 और इंग्लैंड के इयोन मोर्गन ने 44 मैचों में जीत दर्ज की है।




रोहित ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने बिना कोई मैच हारे T20 World Cup जीता है। इसके साथ ही, वे देश के तीसरे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने भारत को World Cup जिताया है।

रोहित ने अपने एक interview में कहा था कि मुझे तो सिर्फ वो (World Cup) ट्रॉफी दिखती है। आखिरकार उन्होंने इस ट्रॉफी को हासिल करते हुए T20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया।

रोहित शर्मा का T20 World Cup 2024 में प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 52, पाकिस्तान के खिलाफ 13, USA के खिलाफ 3, अफगानिस्तान के खिलाफ 8, बंगलादेश के खिलाफ 23, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92, इंग्लैंड के खिलाफ 57 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 रन बनाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय