अखिलेश यादव ने BJP पर बोला हमला, कहा- जनता को डरा कर पाना चाहते हैं वोट
अखिलेश यादव ने BJP पर बोला हमला, कहा- जनता को डरा कर पाना चाहते हैं वोट
अखिलेश यादव ने कहा कि जिन लोगों ने मेहनत से कमाये हुए ग़रीबों और महिलाओं के बचाए हुए दो पैसे नोटबंदी से निकाल लिये थे, वो आज गहनों की बात कर रहे हैं। सच तो ये है कि जिनके पास एक-दो गहने हैं भी, वो मध्य वर्ग भी भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डाल रहा है, क्योंकि बेरोज़गारी और महंगाई से मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के लोग भी वैसे ही प्रभावित हैं, जैसे ग़रीब, किसान, मज़दूर, युवा, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, महिलाओं की आधी आबादी, आदिवासी और दुखी-पीड़ित अगड़े।
सपा प्रमुख ने कहा कि एक समुदाय विशेष के बारे में नाम लेकर गलत बात कहना पूरी दुनिया में फैले उस समुदाय का अपमान है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इससे देश की सेक्युलर और लोकतांत्रिक पहचान को बहुत ठेस पहुंची है। ये एक बेहद आपत्तिजनक बयान है, जिसकी कोई माफ़ी तक नहीं हो सकती।
अखिलेश यादव ने कहा कि दरअसल भाजपा ऐसा बयान इसीलिए दे रही है क्योंकि उसके अपने समर्थक तक उसको वोट नहीं दे रहे हैं। प्रथम चरण की वोटिंग के बाद, ये हताशा भरा बयान देश से भाजपा की सरकार जाने का सबसे पहला बयान भी है और रूझान भी है। ये भाजपा की अपनी हार की स्वीकारोक्ति है।
सपा प्रमुख ने कहा कि संविधान ख़त्म करने की मंशा रखनेवाले ही ऐसी असंवैधानिक भाषा का प्रयोग कर सकते हैं। चुनाव आयोग ऐसे बयान के बाद क्या किसी को चुनाव लड़ने की अनुमति देगा। इतिहास इसे याद रखेगा और इसके लिए भाजपा को कभी माफ़ नहीं करेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें