इस राज्य में लगातार तीसरी बार क्लीन स्वीप करेगी बीजेपी, कांग्रेस का होगा बुरा हाल?
उत्तराखंड में क्लीन स्वीप की हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? सर्वे में खुलासा
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी इस बार उत्तराखंड में सभी सीटों पर प्रचंड जीत हासिल करने जा रही है। इसके साथ ही बीजेपी क्लीन स्वीप की हैट्रिक लगाएगी। उसे इस बार 60 फीसदी से ज्यादा वोट मिलेंगे। यह खुलासा जन की बात के एक सर्वे में हुआ है।
अनिल बलूनी को मिलेंगे 60 फीसदी से ज्यादा वोट
गुरुवार को जारी सर्वे में कहा गया है कि 2014 और 2019 की तरह एक बार फिर उत्तराखंड में पीएम मोदी की मजबूत लहर देखी जा रही है। सर्वे के मुताबिक, पौढ़ी गढ़वाल सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल बलूनी को करीब 69.7 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को सिर्फ 25 फीसदी वोट ही मिल सकते हैं। वहीं, अन्य को 4.3 फीसदी मिलने की उम्मीद है।
नैनीताल सीट पर बीजेपी को मिलेंगे 63 फीसदी वोट
सर्वे के मुताबिक, नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर बीजेपी को 63 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 32 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि अन्य को पांच फीसदी वोट मिल सकते हैं।
टिहरी गढ़वाल सीट पर बीजेपी को मिलेंगे सबसे ज्यादा वोट
सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को सबसे ज्यादा वोट टिहरी गढ़वाल सीट पर मिल सकते हैं। यहां बीजेपी को 71 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 25 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं, अन्य को चार फीसदी वोट मिलने की संभावना है।
अल्मोड़ा सीट पर बीजेपी को कितने फीसदी वोट मिलेंगे?
अलमोड़ा सीट पर बीजेपी को 67 फीसदी, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 28 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं, अन्य को पांच फीसदी वोट मिल सकता है।
हरिद्वार सीट पर बीजेपी को मिलेंगे 50 फीसदी वोट
सर्वे में कहा गया है, हरिद्वार सीट पर बीजेपी को 50.4 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 35.6 फीसदी वोट मिल सकते हैं। अन्य को 14 फीसदी वोट मिल सकते हैं।
सांसद एक महीने में कितना कमाते हैं?
उत्तराखंड में सभी सीटों पर होगी बीजेपी की जीत
जन की बात के ओपिनियन पोल से साफ है कि उत्तराखंड में बीजेपी को भारी बहुमत मिलने जा रहा है। हरिद्वार को छोड़कर बाकी चारों लोकसभा सीटों पर बीजेपी को 60 फीसदी से ज्यादा वोट मिलने का अनुमान है, जबकि हरिद्वार में उसे 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिल रहे हैं।
उत्तराखंड में कब वोटिंग होगी?
बता दें कि उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं। भाजपा ने इन सीटों के लिए माला राज्य लक्ष्मी शाह, अनिल बलूनी, अजय टम्टा, अजय भट्ट और त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मैदान में उतारा है। उत्तराखंड में एक ही चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। बीजेपी ने 2014 और 2019 में बीजेपी ने सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।
वरुण गांधी बनना आसान नहीं, खुद की उम्मीदों को दफन करना पड़ता है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें