पहले बने IPS, अब किया UPSC टॉप; कौन हैं आदित्य श्रीवास्तव?
पहले बने IPS, अब किया UPSC टॉप; कौन हैं आदित्य श्रीवास्तव?
बंगाल में तैनात हैं आदित्य श्रीवास्तव
आदित्य श्रीवास्तव वर्तमान में पश्चिम बंगाल में अंडर ट्रेनिंग आईपीएस के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता का नाम अजय श्रीवास्तव है, जो सेंट्रल ऑडिट डिपार्टमेंट में एएओ के पद पर तैनात हैं। आदित्य की एक छोटी बहन दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।
मवैया इलाके में बीता बचपन
आदित्य श्रीवास्तव की मां आभा श्रीवास्तव सामान्य घरेलू महिला हैं। आदित्य का बचपन लखनऊ के मवैया इलाके में बीता। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सीएमएस अलीगंज से की।
आईआईटी कानपुर से किया बीटेक
आदित्य ने 12वीं पास करने के बाद आईआईटी कानपुर से बीटेक किया। इसके बाद कुछ दिनों के लिए निजी कंपनियों में नौकरी करने के बाद आईपीएस और अब आईएएस परीक्षा पास की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें