AAP-Congress से आए नेताओं को टिकट, सनी देओल का भी कटा पत्ता; बीजेपी की आठवीं लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट?

फरीदकोट से चुनाव लड़ेंगे हंस राज हंस, बीजेपी ने जारी की आठवीं लिस्ट; देखें किसे कहां से मिला टिकट




Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने शनिवार को अपनी आठवीं लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। ओडिशा के 3, पंजाब के 6 और पश्चिम बंगाल के 2 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।










ओडिशा से किसे कहां से मिला टिकट

ओडिशा के जाजपुर (एससी) सीट से रबिंद्र नारायण बेहरा, कंधमाल से सुकांत कुमार पाणिग्रही और कटक से भर्तृहरि महताब को टिकट दिया गया है। वहीं, पंजाब के फरीदकोट से हंस राज हंस को टिकट दिया गया है। दिल्ली से उनका टिकट काट दिया गया था। इसके अलावा, गुुरदासपुर से सनी देओल की जगह दिनेश सिंह बब्बू को उम्मीदवार बनााया गया है।













किसे कहां से मिला टिकट?

आम आदमी पार्टी से आये सुशील कुमार रिंकु को जालंधर सीट से टिकट दिया गया है। वही, परनीत कौर को पटियाला से प्रत्याशी बनाया गया है। वे पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं। इसके अलावा, अमृतसर से तरण जीत सिंह सिंधु और लुधियाना से रवनीत बिट्टू को प्रत्याशी बनाया गया है। ये  कांग्रेस से बीजेपी में आये थे।

बीरभूम से किसे बनाया गया प्रत्याशी?

बंगाल की बीरभूम सीट से देवाशीष धर, आईपीएस और झारग्राम से प्रणत टुडू को टिकट दिया गया है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय