IND Vs ENG 5th Test Match: रोहित शर्मा ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

IND Vs ENG 5th Test Match: रोहित शर्मा ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज



IND Vs ENG 5th Test Match 2nd Day Highlights Rohit Sharma Shubman Gill Sarfaraz Khan: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 473 रन बनाए। अब टीम इंडिया की कुल बढ़त 255 रन की हो गई है। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड तोड सेंचुरी जमाई। अपनी 103 रन की पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए। आइए, इस पर नजर डालते हैं...


2021 से सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने भारत की तरफ से टेस्ट मैचों में 2021 से सबसे ज्यादा शतक बनाए हैं। उन्होंने कुल 6 शतक लगाए हैं। वहीं, Shubman Gill ने 4, जबकि Ravindra Jadeja, Yashasvi Jaiswal, Rishabh Pant और KL Rahul ने 3-3 शतक लगाए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक

Rohit Sharma ने इंग्लैंड के खिलाफ Test Century जमाने के मामले में महान बल्लेबाज Sunil Gavaskar की बराबरी कर ली है। दोनों के अब 4-4 शतक हो गए हैं। इसके अलावा, Vijay Merchant, Murali Vijay और KL Rahul ने 3-3 शतक लगाए हैं।


इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे सेंचुरी जमाने वाले तीसरे ओपनर

रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले ओपनर बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 43वीं सेंचुरी जमकर Chris Gayle का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 42 शतक लगाए हैं। रोहित से आगे अब सचिन तेंदुलकर (45) और डेविड वार्नर (49) हैं। सनथ जयसूर्या ने 41 और मैथ्यू हेडेन ने 40 शतक लगाए थे।


इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 48-48 शतक लगाए हैं। रोहित आगे विराट कोहली (80) और सचिन तेंदुलकर (100) हैं। इनके अलावा, वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली ने 38-38 शतक लगाए हैं।


शुभमन गिल ने जमाई सेंचुरी, सरफराज-पडिक्कल का अर्धशतक

भारत की दूसरी पारी में रोहित शर्मा के अलावा, शुभमन गिल ने भी शानदार शतक लगाया। अपनी 110 रनों की पारी में गिल ने 12 चौके और तीन छक्के लगाए। कप्तान रोहित शर्मा ने भी 103 रन की पारी में 13 चौके और 3 छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा यशस्वी जायसवाल 57 रन, सरफराज अहमद 56 रन, देवदत्त पडिक्कल 65 रन, रविंद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल  15-15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रविचंद्रन अश्विन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड के तरफ से शोएब बशीर ने 4, टॉम हार्टली ने 2 और बेन स्टोक्स व एंडरसन ने एक-एक विकेट चटकाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय