IND Vs ENG: भारत ने रनों के लिहाज से दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत, अगले टेस्ट में इस खिलाड़ी से रहना होगा अलर्ट

IND Vs ENG: भारत ने रनों के लिहाज से दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत, अगले टेस्ट में इस खिलाड़ी से रहना होगा अलर्ट

इंग्लैंड के खिलाफ जीत का जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी



IND vs ENG 3rd Test Match Highlights Yashasvi Jaiswal Ravindra Jadeja Siraj Captain Rohit Sharma: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 434 रनों से जीत दर्ज की। यह उसकी रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत थी। यह मैच राजकोट में खेला गया था। पांच मैचों की सीरीज में भारत अब 2-1 से आगे है।


मार्क वुड ने खेली धमाकेदार पारी

इंग्लैंड की दूसरी पारी महज 122 रन पर सिमट गई। मार्क वुड ने 33 रन की छोटी लेकिन धमाकेदार पारी खेली। पहली पारी में उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे। इस खिलाड़ी से टीम इंडिया को अलर्ट रहना पड़ेगा।



रविंद्र जडेजा बने प्लेयर ऑफ द मैच

दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने 41 रन देकर पांच विकेट चटकाए। पहली पारी में उन्होंने शतक लगाया था, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। जडेजा के अलावा, कुलदीप यादव को दो, जबकि अश्विन और बुमराह को एक-एक विकेट मिला।


भारत ने दूसरी पारी 430 रन पर की घोषित

इससे पहले, भारत ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 430 रन पर घोषित करके 556 रन की बढ़त हासिल की। कप्तान रोहित के केवल 19 रन पर आउट होने के बाद यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी करके भारत की स्थिति को संभाला। गिल 91 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। उन्होंने 151 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 91 रन बनाए। कुलदीप ने भी 91 गेंदों में 27 रन बनाए। 

यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरे टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक

यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरे टेस्ट में अपना दूसरा दोहरा शतक बनाया। उनकी पारी का मुख्य आकर्षण अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पर छक्कों की हैट्रिक लगाना था। सरफराज ने टेस्ट डेब्यू में लगातार दो अर्धशतक भी बनाए।  जयसवाल 236 गेंदों में 214 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 12 छक्के लगाए। वहीं,  सरफराज खान में 72 गेंदों में 68 रन पर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाएं दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए नाबाद 172 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड के लिए जो रूट, टॉम हार्टली और रेहान अहमद ने एक-एक विकेट लिया।

 इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 319 रन

इससे पहले, इंग्लैंड ने भारत के पहली पारी के 445 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी में 319 रन बनाए। बेन डकेट ने 151 गेंदों में 23 चौकों और दो छक्कों की मदद से 153 रन बनाए। यह भारत में इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक था। हालांकि, टीम का कोई अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं निभा पाया। कप्तान बेन स्टोक्स ने 89 गेंदों में 41 और ओली पोप ने 55 गेंदों में 39 रन बनाए। भारत की ओर से सिराज ने 84 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट हासिल किया। मैच के दौरान अश्विन ने अपना 500वां टेस्ट विकेट भी हासिल किया।


पहली पारी में रोहित-जडेजा का शतक

भारत ने पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा के शानदार शतकों की बदौलत 445 रन बनाए। रोहित और जडेजा के बीच 204 रन की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा ने 196 गेंद में 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 131 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, जडेजा ने अपना तीसरा टेस्ट शतक बनाया। अपना डेब्यू कर रहे सरफराज ने 66 गेंदों में 62 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने नौ चौकों और एक छक्का लगाया। वहीं, एक अन्य डेब्यू कर रहे बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 104 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। अश्विन ने 89 गेंदों में छह चौकों की मदद से 37 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने 114  रन देकर 4 विकेट चटकाए। रेहान अहमद को दो, जबकि रूट, हार्टली और एंडरसन को एक-एक विकेट मिला।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय