'बसपा कुछ भी कर ले, लेकिन...', मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर की कार्रवाई तो बोले अखिलेश यादव

'बसपा कुछ भी कर ले, लेकिन...', मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर की कार्रवाई तो बोले अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

News With Achyut: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भड़काऊ भाषण देने के मामले में अपने भतीजे आकाश आनंद को उनके पद से हटा दिया। इस पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बसपा पर निशाना साधा है।
Mayawati

बसपा को नहीं मिल रही एक भी सीट

अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा ने अपने संगठन में बड़े बदलाव का जो भी क़दम उठाया है, वो उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है। दरअसल, इसके पीछे असली कारण ये है कि बसपा की एक भी सीट आती हुई नहीं दिख रही है, क्योंकि बसपा के अधिकांश परंपरागत समर्थक भी इस बार संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को ही वोट दे रहे हैं। इस बात को बसपा अपने संगठन की विफलता के रूप में ले रही है। इसीलिए उनका शीर्ष नेतृत्व संगठन में इतना बड़ा फेर-बदल कर रहा है, लेकिन अब बाज़ी बसपा के हाथ से निकल चुकी है। 

आकाश आनंद










' अपना वोट खराब न करें'

सपा प्रमुख ने कहा कि सच तो ये है कि पिछले तीन चरणों में बसपा की एक भी सीट नहीं आ रही है तो फिर बाकी के चार चरणों में तो कोई संभावना बचती ही नहीं है। ऐसे में हम सभी वोटरों से अपील करते हैं कि आप अपना वोट ख़राब न करें और जो बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी के संविधान को बचाने के लिए सामने से लड़ रहे हैं, इंडिया गठबंधन के उन प्रत्याशियों को वोट देकर जिताएं और संविधान के संग, आरक्षण भी बचाएं। 

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर संविधान, आरक्षण और अपना मान-सम्मान बचाना है तो अपना वोट सपा को दें या जहां इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी हो वहां वोट डालकर संविधान और आरक्षण विरोधी भाजपा को हराएं। 

मायावती ने क्या कहा था?

इससे पहले, मायावती ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा,
विदित है कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है, जिसके लिए मान्य. श्री कांशीराम जी व मैंने खुद भी अपनी पूरी ज़िन्दगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है।
इसी क्रम में पार्टी में अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही, आकाश आनन्द को नेशनल कोओर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, किन्तु पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता (maturity) आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है, जबकि इनके पिता आनंद कुमार पार्टी व मूवमेन्ट में अपनी जिम्मेदारी पहले की तरह ही निभाते रहेेंगेे।
अतः बीएसपी का नेतृत्व पार्टी व मूवमेन्ट के हित में और बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के कारवाँ को आगे बढ़ाने में हर प्रकार का त्याग व कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटने वाला है।

'तीन चरणों के मतदान ने बीजेपी को इतिहास बना दिया'

बता दें कि अखिलेश यादव ने तीसरे चरण के मतदान के बाद बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि तीन चरणों ने भाजपा को इतिहास बना दिया है। तीसरे चरण में इंडिया गठबंधन के समर्थन में हुई ज़बरदस्त वोटिंग ने साबित कर दिया है कि भाजपा कितना भी षड्यंत्र कर ले, लेकिन जनता फिर भी वोट डाल ही देगी।

'भाजपा हार रही है'

सपा प्रमुख ने कहा कि सत्ता पक्ष तभी वोटिंग में अड़ंगा डालता है, जब वो हार रहा होता है। भाजपा जितने व्यवधान पैदा कर रही है, उससे जनता में ये संदेश चला गया है कि भाजपा हार रही है। 

'जनता ने 70 साल तक के लिए BJP को सत्ता से बाहर कर दिया'

अखिलेश यादव ने कहा कि 3 चरणों में जनता ने भाजपा को तीन दशकों मतलब 30 सालों के लिए देश की राजनीतिक से बाहर कर दिया है। कुल 7 चरणों में जनता भाजपा को आगामी 70 साल के लिए बाहर कर देगी, तब हारे हुए भाजपाई अपनी नकारात्मक राजनीति पर अपना सिर धुनते हुए 70 साल का राग अलापेंगे।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय