Electoral Bonds: सुप्रीम कोर्ट ने SBI को लगाई फटकार, जारी किया नोटिस; पूछा- अब तक चुनावी बॉन्ड की संख्या का खुलासा क्यों नहीं किया
Electoral Bonds: सुप्रीम कोर्ट ने SBI को लगाई फटकार, जारी किया नोटिस; पूछा- अब तक चुनावी बॉन्ड की संख्या का खुलासा क्यों नहीं किया Electoral Bonds : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के द्वारा यूनिक अल्फ़ान्यूमेरिक नंबरों के साथ चुनावी बांड डेटा प्रस्तुत नहीं करने पर आपत्ति जताई और उसे नोटिस कर सोमवार को जवाब देने को कहा है। इन नंबरों से बांड की पहचान करने में मदद मिलेगी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, बीआर गवई, जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने कहा कि एसबीआई ने 11 मार्च के अपने आदेश का पूरी तरह से पालन नहीं किया है जिसमें उसने चुनावी बॉन्ड के सिलसिले में बैंक को सभी विवरणों का खुलासा करने का आदेश दिया था। शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा, संविधान पीठ के फैसले ने स्पष्ट किया कि चुनावी बांड के सभी विवरण खरीद की तारीख, खरीदार का नाम, मूल्यवर्ग सहित उपलब्ध कराए जाएंगे। यह सामने आया है कि एसबीआई ने चुनावी बांड संख्या(अल्फा न्यूमेरिक नंबर) का खुलासा नहीं किया है। इसलिएएसबीआई को नोटिस जार...