UP Board Exam 2024: इस दिन से शुरू होगा कॉपी जांचने का काम, रिजल्ट कब आएगा?

UP Board Exam 2024: इस दिन से शुरू होगा कॉपी जांचने का काम, रिजल्ट कब आएगा?

UP Board










UP Board Exam 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जाता है कि 16 मार्च से 31 मार्च के बीच 10वीं और 12वीं परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। हालांकि, 24 से 26 मार्च होली के चलते मूल्यांकन कार्य स्थगित रहेगा।


यूपी बोर्ड से जुड़ी खास बातें

  • यूपी बोर्ड उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 16 से 31 मार्च तक होगी।
  • होलिका पर्व पर  24 से 26 मार्च तक मूल्यांकन कार्य स्थगित रहेगा।
  • हाईस्कूल परीक्षा में 29,47,311 एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में 25,77,997 कुल 55,25,308 परीक्षार्थी पंजीकृत..
  • हाईस्कूल परीक्षा की 1.76 करोड़ उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए  94,802 परीक्षक शामिल होंगे..
  • इण्टरमीडिएट परीक्षा की 1.25 करोड़ उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 52,295 परीक्षकों को नियुक्त किया गया।
  • इस बार 3.01 करोड़ उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य हेतु 1,47,097 परीक्षकों को नियुक्त किया गया..
  • हाईस्कूल की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 131 मूल्यांकन केन्द्र निर्धारित।
  • इण्टरमीडिएट की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 116 मूल्यांकन केन्द्र निर्धारित..
  • 13 मिश्रित मूल्यांकन केन्द्रों पर हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट दोनो की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सम्पन्न होगा।
  • 260 मूल्यांकन केन्द्रों में से 83 राजकीय तथा 177 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया।

रिजल्ट कब घोषित होगा?

यूपी बोर्ड एग्जाम 2023 का रिजल्ट पिछली बार 26 अप्रैल को घोषित किया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित हो सकता है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय