Guddu Jamali को सपा ने बनाया MLC, क्या आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव; छोड़ेंगे नेता प्रतिपक्ष का पद?
Guddu Jamali को सपा ने बनाया MLC तो क्या अब आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, छोड़ेंगे नेता प्रतिपक्ष का पद?
Akhilesh Yadav Guddu Jamali Azamgarh Lok Sabha Election 2024:, समाजवादी पार्टी ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को विधान परिषद चुनाव (UP MLC Election 2024) के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। जमाली पहले बसपा में थे। कुछ ही दिन पहले वे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।
![]() |
| Akhilesh Yadav (File Photo) |
गुड्डू जमाली की वजह से आजमगढ़ में सपा को मिली हार
माना जा रहा था कि गुड्डू जमाली के सपा में शामिल होने के बाद उन्हें आजमगढ़ से टिकट दिया जा सकता है, क्योंकि उन्हें 2022 में हुए लोकसभा उपचुनाव में बसपा की तरफ से कैंडिडेट बनाया गया था। कहा जाता है कि उनके उपचुनाव लड़ने की वजह से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को हार का सामना करना पड़ा था।l और बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जीत हुई थी।
अखिलेश यादव क्या आजमगढ़ से लड़ेंगे चुनाव?
अब शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के एमएलसी कैंडिडेट घोषित होने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आजमगढ़ से कौन चुनाव लड़ेगा। पिछली बार 2019 में यहां से अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या फिर से अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे।
सपा ने तीन प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान
बता दें कि सपा ने विधान परिषद के लिए तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है, जिसमें गुड्डू जमाली के अलावा, किरण पाल और बलराम यादव शामिल हैं। इसमें से दो प्रत्याशी जमाली और बलराम आजमगढ़ से हैं, जबकि किरण पाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं। सपा के तीनों प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन किया।
![]() |
| सपा के तीनों प्रत्याशियों ने किया नामांकन |
बीजेपी के 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
सपा से पहले बीजेपी के 7 और सहयोगी दलों के तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। बीजेपी की तरफ से महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, मोहित बेनीवाल, संतोष सिंह और रामतीरथ सिंघल शामिल हैं।
![]() |
| बीजेपी प्रत्याशियों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) |
सहयोगी दलों की तरफ से तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन
वहीं, सहयोगी दलों की तरफ से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें अपना दल(एस) की तरफ से आशीष पटेल, रालोद की तरफ से योगेश चौधरी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की तरफ से विच्छेलाल राजभर शामिल हैं।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें