ICC Rankings: क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनी टीम इंडिया, कौन है वर्ल्ड नंबर 1 बैटर-बॉलर
ICC Rankings: क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर टीम इंडिया, कौन है नंबर एक बल्लेबाज, बॉलर और ऑलराउंडर
![]() |
| Ravichandran Ashwin |
ICC Rankings: टीम इंडिया इस समय टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट में विश्व की नंबर एक टीम है। हाल ही में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा।
आईसीसी ने जारी की नई रैंकिंग
दरअसल, आईसीसी ने 13 मार्च को नई रैंकिंग जारी की है। इसके मुताबिक, अश्विन के 870 रेटिंग अंक है, जिसकी वजह से वे विश्व के नंबर एक गेदबाज बन गए हैं। अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट मैच में कुल 9 विकेट चटकाए थे। यह मैच धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ़ खेला गया। अश्विन ने पहली पारी में 4, जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए। यह 36वीं बार था, जब अश्विन ने पारी में 5 विकेट लिए।
![]() |
| Ashwin World No 1 Test Bowler |
टेस्ट में नंबर 2 बॉलर कौन है?
ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड और भारत के जसप्रीत बुमराह 847 रेटिंग अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में रविंद्र जडेजा सातवें और कुलदीप यादव 16वें स्थान पर हैं
टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाजों में 3 भारतीय
बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में 3 भारतीय बल्लेबाज हैं। इसमें रोहित शर्मा छठवें नंबर पर हैं। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो दोहरे शतक जमाने वाले यशस्वी जायसवाल आठवें और विराट कोहली नौवें नम्बर पर हैं।
ICC Rankings में भारत का जलवा
- नंबर 1 टेस्ट, वनडे और टी-20 टीम: भारत
- नम्बर 1 WTC टीम- भारत
- नंबर एक टेस्ट गेदबाज- रविचंद्रन अश्विन
- नम्बर 1 टी-20 बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव
- नम्बर 4 गेदबाज- अक्षर पटेल
- नंबर एक टेस्ट ऑल राउंडर- रविंद्र जडेजा
- नम्बर 2 टेस्ट ऑल राउंडर- आर अश्विन
- नम्बर 2 वनडे बल्लेबाज- शुभमन गिल
- नम्बर 3 वनडे बल्लेबाज- विराट कोहली
- नम्बर 5 वनडे बल्लेबाज- रोहित शर्मा
- नम्बर 4 वनडे गेदबाज- मोहम्मद सिराज
- नम्बर 5 वनडे गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें