साइकिल भी है खूब सवारी... अखिलेश यादव ने शेयर किया गाना, क्या आपने देखा?

साइकिल भी है खूब सवारी... अखिलेश यादव ने शेयर किया गाना, क्या आपने देखा?



News With Achyut: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। उससे पहले, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक गीत सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह गीत सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल पर आधारित है। इसे उदय प्रताप सिंह ने लिखा है।

गीत 

साइकिल भी है खूब सवारी
थोड़े दाम काम दे  भारी
इसकी महिमा जग से न्यारी
सभी जनों को दिल से प्यारी

इसको खर्च न पानी चहिए
पैर चलाओ चलते पहिए 
मगर संतुलन साधे रहिए
दोनों हत्थे संभल के गहिए
तो निश्चित है जीत तुम्हारी 
साइकिल भी है खूब सवारी
थोड़े दाम काम दे  भारी
इसकी जग में महिमा न्यारी
सभी जनों को दिल से प्यारी 

साथी श्रमिक किसानों की है
फौजी वीर जवानों की है
दानों और नादानों की है
मेज़बान ,मेहमानों की है

इस पर मोहित सब नर नारी
थोड़े  दाम काम दे भारी
जिन पर कोई चले न गाड़ी
उन रास्तों पर चले अगाड़ी
जोर लगाओ चढ़ो पहाड़ी
कभी न देखे जंगल झाड़ी
सबकी दूर करे लाचारी 
साइकिल भी है खूब सवारी

बच्चों का है खेल साइकिल
कभी न मांगे तेल साइकिल
चलती रेलम पेल साइकिल
रखती जग से मेल साइकिल
इसका मालिक रहे सुखारी 
साइकिल भी है खूब सवारी
थोड़े दाम काम दे भारी
बता दें कि एग्जिट पोल्स के मुताबिक, देश में इस बार फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है। एनडीए जीत की हैट्रिक लगाता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, अखिलेश यादव इंडी गठबंधन की जीत का दावा कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय