भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, कहा- 2027 में यूपी में बनेगी सपा सरकार
भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, कहा- 2027 में यूपी में बनेगी सपा सरकार
जनता ने भाजपा सरकार को सिखाया सबक
अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा सबक सिखाया है। अब आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता भाजपा का सफाया करके ही दम लेगी।
अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही सपा
सपा मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में आए पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ रही है। सन् 2027 में विधानसभा चुनाव की चुनौती सामने है। सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और एकजुटता से लगे रहना है।
भाजपा सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है। जनता कमरतोड़ महंगाई से कराह रही है, नौजवानों के सामने अंधेरा है। भविष्य में रोटी रोजगार मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बुनियादी मुद्दों का हल भाजपा करने वाली नहीं है। सपा प्रमुख ने कहा,
संविधान और लोकतंत्र बचाने की समाजवादी पार्टी की बड़ी लड़ाई है। समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय के प्रति संकल्पित है। समाजवादी पार्टी चाहती है कि जातीय जनगणना हो, ताकि लोगों की समानुपातिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
पीडीए एक नारा नहीं, आंदोलन है। इसके माध्यम से पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों सहित महिलाओं को गरीबों को भी सम्मान और हक मिल सकेगा।
भाजपा सरकार गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग की मेहनत और खून पसीने की कमाई को लूट रही है। लखनऊ, आगरा, कानपुर, वाराणसी के बाद अब झांसी स्मार्ट सिटी भी शर्म से पानी-पानी हो गई है। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को चौपट करने वाली भाजपा सरकार के सत्ता में अब गिने चुने दिन ही रह गये हैं।
जनता की ताकत पर है सपा का भरोसा
Akhilesh Yadav ने कहा कि समाजवादी पार्टी का भरोसा जनता की ताकत पर है। समाजवादी पार्टी का संकल्प है कि सन् 2027 में बनने वाली समाजवादी सरकार में जनहित में विकास कार्य जारी रखे जाएंगे। गांव-गरीब, किसान हमेशा भाजपा की प्राथमिकता में रहे हैं। अब समाजवादी पार्टी जनता को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक वैचारिक संघर्ष करने में पीछे नहीं है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें