ऊर्जा मंत्री के दावों की खुली पोल, भीषण गर्मी में बिजली के लिए तरस रहे खीरी के लोग
News With Achyut Power Crisis In Khiri: उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के दावों की प्रयागराज जिले के कोरांव तहसील के खीरी गांव में पोल खुलती नजर आ रही है। यहां मनमाने ढंग से बिजली की कटौती की जा रही है। आए दिन तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।
ऊर्जा मंत्री दावा करते हैं कि उनके प्रयासों से विद्युत विभाग को एक नई पहचान मिली है। उन्होंने विद्युत सुदृढ़ीकरण, वितरण, उत्पादन, संरक्षण और उपभोक्ता हित सर्वोपरि की भावना से ओत प्रोत जैसी कार्यप्रणाली को प्राथमिकता दी, जिससे आज पूरे देश में उत्तर प्रदेश विद्युत आपूर्ति में नंबर 1 है।
बिजली के लिए तरस रहे लोग
हालांकि, खीरी गांव (ब्लॉक कोरांव) में इन दावों की पोल खुल गई है। यहां आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। खीरी ग्राम पंचायत से सटे कुछ घरों में बिजली आपूर्ति तार टूटने की वजह से आए दिन बाधित रहती है। यह सिलसिला पिछले कई महीनों से जारी है। इसके अलावा बिजली कितने बजे आयेगी, कितने बजे जायेगी, इसकी भी कोई गारंटी नहीं है।
अगर लोग बिजली कर्मी से शिकायत करते हैं तो वे जल्दी आते नहीं । फिर लोग चंदा देकर तार को सही करवाते हैं। आश्चर्य की बात है कि जहां खीरी बाजार में लाइट रहती है, वहीं इन घरों में अंधेरा छाया रहता है। लोग भीषण गर्मी से परेशान रहते हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
ऊर्जा मंत्री का कहना है देश में बिजली की सर्वाधिक आपूर्ति करने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करने के बाद एक बार फिर से यूपी सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा देने में देश में नंबर 1 हैं । उनका कहना है,
सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा देने की कसौटी पर उत्तर प्रदेश राज्य को भारत सरकार के नीति आयोग के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (एस.डी.जी) अर्थात सतत विकास लक्ष्य के इंडिया इंडेक्स में शत-प्रतिशत (100 में से 100) अंक प्राप्त हुए हैं।
राज्य के 100% घरों में बिजली पहुंचाने सहित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए देश में शीर्ष स्थान (नंबर 1) प्राप्त किया है। इसके बल पर उ॰प्र॰ सतत विकास लक्ष्य के इंडिया इंडेक्स में Achiever State यानि उपलब्धि वाला राज्य भी बन गया है।
इस सूचकांक के माध्यम से नीति आयोग राष्ट्रीय एवं राज्यों के स्तर पर चलाई जा रही योजनाओं की सफलता का आंकलन करते हुए राज्यों की रैंकिंग करता है।
ऊर्जा मंत्री ने रोस्टर प्रथा को लागू करने के दिए स्पष्ट निर्देश
ऊर्जा मंत्री का साफ कहना है कि उत्तर प्रदेश में बिजली की आपूर्ति के लिए राज्य सरकार ने रोस्टर प्रथा लागू किया है। इस व्यवस्था के अंदर लोगों को निर्बाध बिजली मिल सके, इसलिए विद्युत कर्मी नीचे की बातों का अवश्य ध्यान रखें।
- रोस्टर के हिसाब से बिजली पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। इस आपूर्ति में बाधा न आवे इसके लिए हर संभव प्रयास करने हैं और सतर्कता रखनी है।
- यदि किन्ही कारणों से बाधा आवे तो उतने समय रोस्टर के घंटों के अतिरिक्त बिजली देनी है।
- नियोजित शटडाउन लेना हो तो रोस्टर की कटौती वाले समय में ही लिया जाय।
- शटडाउन लेना ही पड़े तो नागरिकों को पूर्व सूचना अवश्य दी जाय।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें