Zimbabwe ने रोका वर्ल्ड चैंपियन Team India का विजय रथ, पहले T20 में 13 रन से हराया

Zimbabwe ने रोका वर्ल्ड चैंपियन Team India का विजय रथ, पहले T20 में 13 रन से हराया 



News With Achyut IND vs ZIM: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का विजय रथ आखिरकार थम गया। जिम्बाब्वे ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत को 13 रन से हरा दिया। इस मैच में डेब्यू कर रहे अभिषेक शर्मा 0 पर आउट हुए, जबकि रियान पराग महज 2 रन ही बना पाए। Zimbabwe की तरफ से रखे गए 116 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया नहीं पा सकी।



बता दें कि टीम इंडिया लगातार 12 T20 मैच जीत चुकी थी। अगर वह आज का मैच जीत जाती तो वह टेस्ट खेलने वाले देशों में से पहली टीम होती जिसने लगातार 13 मैच जीते। इससे पहले, बरमूडा और मलेशिया ने लगातार 13 मैच जीते थे।

अभिषेक शर्मा और रियान पराग डेब्यू मैच में रहे फेल 

भारत की ओर से इस मैच के जरिए इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे अभिषेक शर्मा से फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि रियान पराग महज 2 रन ही बना सके। अभिषेक ने आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए कई विस्फोटक पारियां खेली थी। वहीं, पराग ने भी राजस्थान रॉयल्स की ओर से कई शानदार पारियां खेली, लेकिन डेब्यू मैच में दोनों का बल्ला खामोश रहा। 

सिकंदर रजा बने प्लेयर ऑफ द मैच 

जिम्बाब्वे ने भारत के सामने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 115 रन थे, जिसके जवाब में भारत  पूरी टीम 102 रनों पर सिमट गई। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए।



भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 4 विकेट चटकाए। वहीं, बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। उनके अलावा, वाशिंगटन सुंदर ने 27, आवेश खान ने 16, ऋतुराज गायकवाड ने 7 और ध्रुव जुरेल ने 6 रन बनाए। 

भारत का T20 में सबसे कम स्कोर

74 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2008
79 बनाम न्यूजीलैंड, नागपुर, 2016
92 बनाम साउथ अफ्रीका, कटक, 2015
101 बनाम श्रीलंका, पुणे, 2016
102 बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय