Women's Asia Cup 2024 के फाइनल में पहुंचा भारत, बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया; स्मृति की हॉफ सेंचुरी

Women's Asia Cup 2024 के फाइनल में पहुंचा भारत, बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया; स्मृति की हॉफ सेंचुरी



News With Achyut Women's Asia Cup 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। उसने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया। स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। 



बांग्लादेश में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 80 रन ही बना सकी। रेणुका सिंह ठाकुर और राधा यादव ने 3-3 विकेट चटकाए। वहीं, पूजा वस्त्रकार और दीप्ति शर्मा को एक एक विकेट मिला। भारत की घातक गेंदबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 7 बैटर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।


बांग्लादेश की ओर से रखे गए 81 रनों के लक्ष्य को भारत ने 11 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों पर 54 रन, जबकि शेफाली वर्मा 28 गेंदों पर 26 रन बनाए।


स्मृति ने 11वें ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर लगातार 3 चौके लगाकर भारत को जीत दिला दी। अब फाइनल मुकाबला 28 जुलाई यानी रविवार को खेला जाएगा। बता दें कि इस मैच में हरमनप्रीतकौर ने कप्तानी की। पिछले मैच में उनकी जगह स्मृति कप्तानी करती हुई दिखाई दीं थीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय