डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से एक यात्री की मौत, 7 घायल: हेल्पलाइन नंबर जारी

डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से एक यात्री की मौत, 7 घायल: हेल्पलाइन नंबर जारी



News With Achyut Dibrugarh Chandigarh Express Train Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक ट्रेन हादसे का शिकार हो गई, जिससे एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

उत्तर पूर्व रेलवे के सीआरपीओ पंकज सिंह ने बताया कि आज डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस डिरेल हो गई, जिससे एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए।

राहत आयुक्त ने बताया कि डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद लखनऊ और बलरामपुर से NDRF की एक-एक टीम गोंडा भेजी गई है। ट्रेन दुर्घटना में बचाव कार्य के लिए 5 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। घटनास्थल पर और एंबुलेंस भेजने के आदेश दिए गए हैं। 

राहत आयुक्त ने कहा कि घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए तीन जिलों से SDRF की टीमें भेजी गई हैं।

रेल मंत्रालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दूसरी तरफ, रेल मंत्रालय ने पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना के संबंध में हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं...





सीएम योगी ने हादसे का लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोंडा में ट्रेन हादसे का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय