भारत का सपना टूटा, श्रीलंका ने पहली बार जीता Women's Asia Cup 2024
भारत का सपना टूटा, श्रीलंका ने पहली बार जीता Women's Asia Cup 2024
News With Achyut Women's Asia Cup 2024: श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2024 का खिताब जीता लिया। भारत को फाइनल मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा। चमारी अटापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा के सामने भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते दिखाई दिए। यह श्रीलंका का पहला एशिया कप खिताब है।भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों पर 60 रन बनाए। उनके अलावा, शेफाली वर्मा ने 16, हरमनप्रीत कौर ने 11, जेमिमा रोड्रिग्ज 29 और ऋचा घोष ने 30 रन बनाए। इसकी बदौलत भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। स्मृति के अलावा, कोई और बल्लेबाज प्रभावित करने में नाकामयाब रहा।
श्रीलंका की तरफ से Chamari Athapaththu ने 61 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने तनुजा कंवर के पहले ओवर में 2 छक्के और 1 चौका लगाया। अटापट्टू को दीप्ति शर्मा ने बोल्ड कर भारत की मैच में वापसी कराई।
हालांकि Harshitha Samarawickrama और kavisha Dilhari ने भारत को उम्मीदों पर पानी फेर दिया। Harshita 51 गेंदों पर 69 रन, जबकि Kavisha Dilhari 16 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहीं। श्रीलंका ने 166 रनों का लक्ष्य 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। दिलहरी ने विजयी छक्का लगाया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें