रामलला के भव्य मंदिर के लिए जमकर दान कर रहे भक्त, अब तक मिले 55 अरब रुपये

रामलला के भव्य मंदिर के लिए जमकर दान कर रहे भक्त, अब तक मिले 55 अरब रुपये


News With Achyut Ram Mandir Ayodhya: 
अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भक्त दिल खोलकर दान कर रहे हैं। मंदिर के लिए भूमि पूजन पांच अगस्त 2020 को हुआ था। उसके बाद से अब तक रामलला के भक्त 55 अरब रुपये से अधिक का धन दान कर चुके हैं। 

2021 में चलाया गया निधि समर्पण अभियान

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से 2021 में चलाए गए निधि समर्पण अभियान में ट्रस्ट को 3500 करोड़ का दान प्राप्त हुआ था। इसके बाद पिछले तीन सालों में ट्रस्ट को दो हजार करोड़ रुपये का दान मिल चुका है। इस दान में विदेशों का भी योगदान बढ़ रहा है।

42 दिनों तक चला था अभियान

गौरतलब है कि ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिए 2021 में मकर संक्रांति से रविदास जयंती तक 42 दिनों का निधि समर्पण अभियान चलाया था। इसके लिए ट्रस्ट ने 10, 100 व एक हजार रुपये की रसीद छपवाई थी। 

अभियान में मिली 3500 करोड़ की धनराशि

देश के सभी राज्यों में यह अभियान चलाया गया था, जिसके चलते कुल 3500 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई थी। इस राशि को एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा व पंजाब नेशनल बैंक में जमा किया गया है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दान में आई तेजी 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दान में तेजी आई है। हर माह भक्त एक करोड़ से अधिक का दान कर रहे हैं। दर्शन मार्ग पर कुल छह दान काउंटर बनाए गए हैं। भक्त नगदी, ऑनलाइन, चेक, आरटीजीएस व अन्य माध्यमों से दान अर्पित कर रहे हैं। करीब 50 हजार की नगदी हर रोज अर्पित की जा रही है। इसके अलावा सोना और चांदी का भी दान भक्त बड़ी मात्रा में कर रहे हैं। सोने व चांदी को बैंक के लॉकर में जमा कराया गया है।

विदेश से से 10 महीने में मिले 11 करोड़

राम मंदिर के लिए अब विदेशी भक्त भी दान कर रहे हैं। पिछले 10 महीने में 11 करोड़ रुपये विदेश से मिले हैं। अक्टूबर 2023 में  ट्रस्ट को विदेशी चंदा लेने का अधिकार प्राप्त हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय