रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी पर फिरा पानी, Vandersay के आगे ढेर हुई टीम इंडिया; श्रीलंका ने दूसरा वनडे 32 रनों से जीता

रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी पर फिरा पानी, Vandersay के आगे ढेर हुई टीम इंडिया; श्रीलंका ने दूसरा वनडे 32 रनों से जीता 



News With Achyut: श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को 32 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। Jeffrey Vandersay के आगे पूरी टीम ने सरेंडर कर दिया। वांडर्से ने अपने 10 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। पाथुम निसांका 0, अविष्का फर्नांडो 40, कुसल मेंडिस 30, सदीरा समरविक्रमा 14, चरिथ असलंका 25, जनिथ लियांगे 12, दुनिथ वेल्लालागे 39, कमिंदु मेंडिस 40 और अकीला धनंजय 15 रन बनाकर आउट हुए। 

भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव को 2, जबकि  अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला।

श्रीलंका की ओर से रखे गए 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 42.2 ओवर में 208 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 44 रन बनाए। 

इसके अलावा, शुभमन गिल 35, विराट कोहली 14, शिवम दुबे 0, श्रेयस अय्यर 7,  केएल राहुल 0 और वाशिंगटन सुंदर 15 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका की ओर से असलंका ने भी तीन विकेट चटकाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय