सत्यम शर्मा को कब मिलेगा इंसाफ? परिजनों से आरोपी बोले- केस वापस लो, नहीं तो जान से मार देंगे
सत्यम शर्मा को कब मिलेगा इंसाफ? परिजनों से आरोपी बोले- केस वापस लो, नहीं तो जान से मार देंगे
News With Achyut Prayagraj Khiri : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के खीरी गांव के तुर्कपुरवा में 28 अगस्त 2023 को सत्यम शर्मा नाम के छात्र की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ग्राम प्रधान मोहम्मद यूसुफ, उसके बेटे और 3 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
मामले में लापरवाही बरतने पर खीरी एसओ नवीन कुमार सिंह और हल्का प्रभारी बप्पी सोनी को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, जिला प्रशासन ने मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये, जमीन और असलहे के दो लाइसेंस देने का आश्वासन दिया।
आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी
सत्यम हत्याकांड के एक साल बाद आरोपी जेल से बाहर हैं और लगातार सत्यम के परिजनों को केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
दूसरी तरफ, प्रशासन ने भी अपना वादा नहीं निभाया। अभी तक सत्यम की मां को सिर्फ 5 लाख रुपये ही दिए गए हैं। कोई और वादा नहीं पूरा किया गया।
देखें वीडियो : https://youtu.be/lXDT-4kwMV8?si=7--UAm-98GUfkkej
दरअसल, 28 अगस्त 2023 को सत्यम शर्मा अपनी चचेरी बहन के साथ डिहार के परमानंद स्मारक इंटर कॉलेज से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान तुर्कपुरवा में बहन के साथ ग्राम प्रधान मोहम्मद यूसुफ के घर के पास कुछ लड़कों ने छेड़खानी करनी शुरू कर दी।
सत्यम ने बहन के साथ छेड़खानी का विरोध किया, जिस पर उसे लकड़ी के पटरे और सरिया से पीटा गया। इससे उसकी मौत गई। जैसे ही यह खबर लोगों को पता चली हड़कंप मच गया।
लोग आक्रोशित होकर सड़कों पर उतर आए। उन्होंने ग्राम प्रधान के नारे भी लगाए। सड़कों पर जनसैलाब को देखकर प्रशासन के हांथ पांव फूल गए। तुरंत मौके पर डीएम और पुलिस कमिश्नर पहुंचे। उन्होंने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
दो दिन तक लोगों ने घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका गुस्सा तब शांत हुआ, जब पुलिस ने ग्राम प्रधान, उसके बेटे और 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया और जेल भेजा।
आरोपी मुकदमा वापस लेने का बना रहे दबाव
इस घटना को एक साल हो गए हैं, लेकिन सत्यम को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया। मां का कहना है कि आरोपी जेल से बाहर आ गए हैं। वे मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही, धमकी भी दे रहे हैं कि अगर केस वापस नहीं लिया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे।
चचेरी बहन ने रक्षाबंधन पर अपने सगे भाइयों को भी राखी नहीं बांधी। उसका कहना था कि भाई को इंसाफ मिलने के बाद पहले भगवान को, फिर भाई को राखी बांधूंगी।
आज भी परमानन्द स्मारक इंटर कॉलेज जाने वाली लड़कियों में भय का माहौल रहता है। पुलिस मामले में चुप्पी साधी हुई है। शायद उसे फिर से एक सत्यम शर्मा जैसे लड़के की हत्या का इंतजार है....

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें