भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई, रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी; हसरंगा-असलंका को 3-3 विकेट
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई, रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी; हसरंगा-असलंका को 3-3 विकेट
रोहित शर्मा ने बनाए सबसे ज्यादा रन
भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। इसके अलावा, शुभमन गिल 16, विराट कोहली 24, वाशिंगटन सुंदर 5, श्रेयस अय्यर 23, केएल राहुल 31, अक्षर पटेल 33 और शिवम दुबे 25 रन बनाकर आउट हुए। चरिथ असलंका और वानिंदु हसरंगा को 3-3 विकेट मिले।
वेल्लालागे ने बनाए नाबाद 67 रन
श्रीलंका की ओर से वेल्लालागे ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। वे अंत तक नाबाद रहे। उनके अलावा, पाथुम निसांका ने 56, अविष्का फर्नांडो ने 1, कुसल मेंडिस ने 14, समरविक्रमा ने 8, असलंका ने 14, हसरंगा ने 24, जनिथ लियांगे ने 20 और अकिला धनंजय ने 17 रन बनाए।
अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह को 2-2 विकेट
भारत की ओर से अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए, जबकि वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें