IND vs SL: स्पिनरों के आगे ढेर हुई टीम इंडिया, श्रीलंका ने 27 साल बाद जीती वनडे सीरीज
IND vs SL: स्पिनरों के आगे ढेर हुई टीम इंडिया, श्रीलंका ने 27 साल बाद जीती वनडे सीरीज
श्रीलंका की ओर से पाथुम निसांका ने 35, अविष्का फर्नांडो ने 96 और कुसल मेंडिस ने 59 रन बनाए। कमिंदु मेंडिस 23 रन बनाकर नाबाद रहे। रियान पराग ने तीन विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिए।
भारत की ओर से एक बार फिर रोहित शर्मा टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 35 रन बनाए। इसके अलावा, विराट कोहली ने 20, गिल और पंत ने 6, श्रेयस अय्यर ने 8, अक्षर पटेल ने 2, वाशिंगटन सुंदर ने 30, रियान पराग ने 15, शिवम दुबे ने 9 और कुलदीप यादव ने 6 रन बनाए। असिथा फर्नांडो को 1, जबकि महेश तीक्षणा और जेफ्री वांडरसे को 2-2 विकेट मिला

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें